Move to Jagran APP

एंगर मैनेजमेंट में जीरो, पर फिल्म का असली हीरो है कबीर सिंह

फिल्मी शुक्रवार में इस हफ्ते तीन फिल्में एक साथ रिलीज हुई हैं। इसमें कबीर सिंह शाड्डा पंजाबी और हॉलीवुड कार्टून मूवी टॉय स्टोरी थ्री डी में रिलीज हुई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jun 2019 04:00 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jun 2019 06:35 AM (IST)
एंगर मैनेजमेंट में जीरो, पर फिल्म का असली हीरो है कबीर सिंह
एंगर मैनेजमेंट में जीरो, पर फिल्म का असली हीरो है कबीर सिंह

मेरठ, जेएनएन : फिल्मी शुक्रवार में इस हफ्ते तीन फिल्में एक साथ रिलीज हुई हैं। इसमें कबीर सिंह, शाड्डा पंजाबी और हॉलीवुड कार्टून मूवी टॉय स्टोरी थ्री डी में रिलीज हुई है। शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह के ट्रेलर देखने के बाद से दर्शक फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। तमिल फिल्म अर्जुन रेड्डी सुपरहिट रही है। ऐसे में उसकी रीमेक कबीर सिंह से दर्शकों को वैसी ही उम्मीदें हैं। फिल्म देखकर दर्शकों को अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह में से किसका एंगर मैनेजमेंट पसंद आया बता रही है तरुणा तायल की रिपोर्ट..

loksabha election banner

इन्होंने बताया-

दोस्तों के साथ फिल्म देखने आए लव ने बताया कि फिल्म बहुत अच्छी है। तमिल फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक इस फिल्म में शाहिद की एक्टिंग कमाल की है। फिल्म का फ‌र्स्ट हाफ ज्यादा अच्छा लगा।

पर्व ने बताया कि फिल्म वन टाइम वाच है। फ‌र्स्ट हाफ ज्यादा अच्छा है। लंच के बाद से फिल्म थोड़ी लंबी और खिंची हुई महसूस हुई। फिल्म के गाने अच्छे हैं। स्टोरी भी अलग है।

मेहुल ने बताया कि फिल्म के ट्रेलर देखकर ही डिसाइड कर लिया था फिल्म देखने का। फिल्म में कॉलेज सीन तक बहुत मजा आया। शाहिद का रोल और एक्टिंग दोनों कमाल की लगी। शाहिद से अच्छा कोई इस रोल को नहीं कर सकता था। कियारा के साथ उनकी जोड़ी अच्छी लगी।

ज्योति ने बताया कि फिल्म अच्छी लगी। फिल्म की स्टोरी काफी अलग है। फिल्म में जातिवाद और प्रेमविवाह के बारे में पारंपरिक सोच दिखाई गई है। शाहिद का गुस्सा आउट ऑफ कंट्रोल है।

सचिन ने बताया कि फिल्म के बारे में बहुत सुना था। तमिल फिल्म अर्जुन रेड्डी सुपरहिट रही है। ऐसे में उसकी रीमेक फिल्म का बहुत इंतजार था। कबीर सिंह ने बिल्कुल निराश नहीं किया है। फिल्म अच्छी है और शाहिद की एक्टिंग जबरदस्त है।

इसी के साथ शहर के सिनेमाघरों में साड्डा पंजाबी और बच्चों के लिए टॉय स्टोरी 4 भी रिलीज हुई। वेव सिनेमा के मैनेजर संजीव वर्मा ने बताया कि बच्चे फिल्म टॉय स्टोरी को पसंद कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.