Move to Jagran APP

पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली

सरधना थाना क्षेत्र के खिर्वा जलालपुर में पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार रात युवक को पेट से सटाकर गोली मार दी जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। जानकारी पर स्वजन पहुंचे और घायल को मेरठ उपचार के लिए ले गए। वहीं सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जाच पडताल में जुट गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 01:20 AM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 01:20 AM (IST)
पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली
पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली

मेरठ, जेएनएन। सरधना थाना क्षेत्र के खिर्वा जलालपुर में पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार रात युवक को पेट से सटाकर गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। जानकारी पर स्वजन पहुंचे और घायल को मेरठ उपचार के लिए ले गए। वहीं, सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जाच पडताल में जुट गई।

loksabha election banner

खिर्वा जलालपुर निवासी कामिल हुसैन पुत्र नबी मोहम्मद ने बताया कि छोटे भाई हैदर का बेटा हुमायूं शुक्त्रवार रात उसके यहा से अपने घर जा रहा था। आरोप है कि प्रधान पक्ष के लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके पेट से सटाकर गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। जानकारी पर स्वजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए मेरठ ले गए। वहीं, गोली की आवाज से लोग घर से बाहर निकल कर आए तो आरोपित फरार हो गया। उधर, सूचना पर पुलिस की कई गाड़िया पहुंच गई और जाच में जुट गई। इंस्पेक्टर लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि मामले की जाच चल रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गत दिनों भी हुआ था विवाद

हैदर मुस्तफा पक्ष के चचेरे भाई का लड़का है। गौरतलब है कि खिर्वा जलालपुर गाव में मुस्तफा और मुनाजिर पक्ष में रंजिश लंबे समय से चल रही है। वर्तमान में मुनाजिर की पत्‍‌नी सायदा बेगम ग्राम प्रधान है और उनका बेटा रजा मेहंदी है। इनके पास गाव निवासी अली अहमद पुत्र इकराम हुसैन काम करता है। बीते दिनों गाव में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। अली अहमद का आरोप था कि मुस्तफा पक्ष के लोगों ने उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। जब वह अपने घर जा रहा था। तभी आरोपित मुस्तफा पक्ष के लोगों ने मारपीट कर फायरिंग करनी शुरू कर दी थी। वहीं, मुस्तफा पक्ष का कहना था कि 2014 में उनके पक्ष की कमर फातिमा के बेटे रईस अब्बास की हत्या कर दी गई थी। इसमें मुनाजिर पक्ष के लोग फैसले का दबाव बना रहे थे। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपितों ने मारपीट के बाद फायरिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे और दर्जनों फायरिंग हुई थी। इसके बाद तहरीर नहीं मिलने पर पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेकर दोनों पक्षों के दर्जनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। ग्राम प्रधान सायदा बेगम के बेटे रजा मेहंदी ने बताया कि सभी आरोप बेबुनियाद है। उसने स्वयं ही खुद को गोली मारी है। अगर आरोप तय हो जाता है तो मैं पुलिस के समक्ष पेश हो जाउंगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.