स्नान करते समय गंगा में डूबा युवक, मौके पर ही मौत
सरूरपुर कस्बे से गंगा स्नान के लिए परिवार के साथ गढ़मुक्तेश्वर गया एक युवक गंगा में डूब गया। शोर होने पर गोताखोरों ने उसकी तलाश की। स्वजन ने बताया कि कई घंटे बाद गोताखोरों ने युवक का शव बरामद किया।
मेरठ, जेएनएन। सरूरपुर कस्बे से गंगा स्नान के लिए परिवार के साथ गढ़मुक्तेश्वर गया एक युवक गंगा में डूब गया। शोर होने पर गोताखोरों ने उसकी तलाश की। स्वजन ने बताया कि कई घंटे बाद गोताखोरों ने युवक का शव बरामद किया।
करनावल निवासी 18 वर्षीय लक्की पुत्र नरेश शर्मा 15 नवंबर यानि सोमवार को परिवार के सदस्यों के साथ गंगा स्नान के लिए गढ़मुक्तेश्वर गए थे। नरेश शर्मा के पुत्र परीक्षित ने बताया कि गुरुवार को उनका छोटा भाई लक्की गंगा में स्नान के लिए गया था। तभी वह डूब गया कि इसी दौरान शोर-शराबा होने पर गोताखोर मौके पर पहुंचे और उसके भाई की तलाश की। घंटों कड़ी मशक्कत कर गोताखोरों ने लक्की का शव बरामद किया। वहीं, देर शाम युवक का शव गांव में पहुंचा और स्वजन ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
देवर पर आरोप
सरधना : थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि एक वर्ष पहले सहारनपुर निवासी युवक से उसका विवाह हुआ था। तभी से ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। आरोप है कि जब वह दो सप्ताह पहले ससुराल में अकेली थी, तभी देवर ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया था। बाद में आरोपित उसे मायके में छोड़ गए। बुधवार रात ससुराल पक्ष के लोग घर आए और मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है।
महायज्ञ आज से
मवाना : महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कालेज, पिलौना में 15वां दो दिवसीय वाíषकोत्सव सामवेद खंड पारायण महायज्ञ 19 नवंबर काíतक पूíणमा पर आरंभ होगा। कालेज प्रधानाचार्य बाबूराम धामा ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम शनिवार सुबह आठ बजे महायज्ञ के साथ आरंभ होगा। 20 नवंबर को पूर्णाहुति एवं शांतिपाठ के साथ संपन्न होगा। यज्ञ के ब्रह्मा योगाचार्य अरविद कुमार शास्त्री व वेदपाठी भुवन चंद्र शास्त्री होंगे। मुख्य वक्ता के रूप में वेदपाल शास्त्री भाग लेंगे।