मेरठ में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस कर रही जांच Meerut News
मेरठ के मवाना में फलावदा थाना क्षेत्र के गांव नैडू में गुरुवार सुबह 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर में फर्श पर पड़ा मिला। उसके मुंह और नाक पर चोट के निशान थे। पुलिस जांच कर रही है।
मेरठ, जेएनएन। मेरठ के मवाना में फलावदा थाना क्षेत्र के गांव नैडू में गुरुवार सुबह 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर में फर्श पर पड़ा मिला। उसके मुंह व नाक पर चोट के निशान थे। एसओ फलावदा शिव वीर भदौरिया ने बताया कि 26 वर्षीय विजय पुत्र रामपाल गुर्जर घर में अकेला रहता था। गुरुवार सुबह वह कमरे में फर्श पर मृत पड़ा हुआ था।
स्वजन ने देखा उसके नाक व मुंह पर चोट के निशान थे खून भी बह रहा था। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मृतक के चाचा लल्लू ने बताया विजय को दौरे पड़ते थे और कभी भी रास्ते बीच में भी गिर जाता था। जिसके चलते उसके पिता ने अपने हिस्से की प्रॉपर्टी बेटे के नाम नहीं करके विवाहित बेटी पूजा के नाम कर दी थी जो शाहपुर में भी आई है। सीओ उदय प्रताप सिंह मौके पहुंच गए। लेकिन अभी शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा।