यूथ कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के विरोध में चौराहे पर बनाई चाय
बढ़ती महंगाई के विरोध में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चाय बनाकर लोगों को पिलाई। केंद्र पर जमकर हमला बोला।
By Ashu SinghEdited By: Published: Sat, 13 Oct 2018 04:24 PM (IST)Updated: Sat, 13 Oct 2018 04:45 PM (IST)
मेरठ (जेएनएन)। यूथ कांग्रेस कमेटी ने शनिवार सुबह बढ़ती महंगाई के विरोध में बच्चा पार्क चौराहे पर चाय बना कर विरोध जताया।
बजट गड़बड़ाया
यूथ कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी युगांश राणा ने बताया कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिस कारण आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती रसोई गैस की कीमतों ने लोगों के घरों का बजट गड़बड़ा दिया है। इतना सब कुछ होने के बाद भी केंद्र सरकार कीमतों को नियंत्रण में करने के संबंध में कुछ नहीं कर रही है, जिसका खामियाजा भाजपा सरकार को प्रस्तावित लोकसभा चुनाव में उठाना पड़ेगा। इस दौरान कमेटी के अन्य पदाधिकारियों ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और केंद्र की मोदी सरकार को अब तक की सबसे भ्रष्टतम सरकार बताया।
लोगों को बांटी चाय
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हे पर चाय बनाई और लोगों को चाय का वितरण किया, विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें