सहारनपुर में संदिग्ध हालात में युवक ने की आत्महत्या, 72 घंटों में तीसरी घटना Saharanpur News
सहारनपुर में शुक्रवार की देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभी कारणों का पता नहीं चल पाया है। जिले में 72 घंटे के भीतर सुसाइड का यह तीसरा मामला है।
सहारनपुर, जेएनएन। सहारनपुर में शहर के मोहल्ला नूर बस्ती में शुक्रवार की देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नूर बस्ती निवासी योगेश कुमार (24) पुत्र राकेश सिंह ने शुक्रवार रात अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद इसकी जानकारी परिजनों को ही तो कोहराम मच गया। पता लगते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर कोतवाली नगर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि योगेश शराब पीने का आदी था, संभवत इसी अवसाद में उसने यह कदम उठाया होगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
72 घंटे में आत्महत्या की तीसरी घटना
सहारनपुर जिले में आत्महत्या की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। 72 घण्टे में खुदकुशी की यह तीसरी घटना है। तीन दिन पहले थाना मंडी इलाके में महिला ने विषाक्त सेवन से आत्महचा की थी जबकि इस घटना के चंद घण्टो बाद एक युवक ने बेटी की गला दबा कर हत्या की और फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया था।