बागपत में अश्लील हरकत पर युवक को पुलिस को सौंपा, यह है पूरा मामला
बागपत कोतवाली क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ करने पर धर्मस्थल के पूर्व छात्र को लोगों ने पकड़कर धुनाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। आरोपित एक धर्मस्थल में शिक्षा ग्रहण करता था। नशे का भी आदी हो गया था।
बागपत, जेएनएन। कोतवाली क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ करने पर धर्मस्थल के पूर्व छात्र को लोगों ने पकड़कर धुनाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया।
धार्मिक स्थल के महाराज ने बताया कि उनके पास शामली के कांधला थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक शिक्षा ग्रहण करता था। महिला कर्मी पर आरोपित छात्र बुरी नजर रखने लगा था। नशे का भी आदी हो गया था। इसलिए छात्र को पांच माह पूर्व निकाल दिया। इससे छात्र उनसे ईष्र्या रखने लगा और उन्हें धमकी देता था।
आरोपित छात्र 29 मई से महिला के मोबाइल पर काल कर अश्लील बातें करता था और अशोभनीय मैसेज भेजता था। वह साथियों से भी महिला के पास मोबाइल से काल कराता था। इनमें संप्रदाय विशेष के कई युवक शामिल हैं। उत्पीडऩ से महिला तंग आकर आत्महत्या तक करने को विवश हो गई थी, तब उनके द्वारा महिला को समझाया गया।
रविवार की शाम आरोपित छात्र ने साथियों के साथ महिला का पीछा कर छेड़छाड़ की। महिला के चिल्लाने पर लोगों ने आरोपित छात्र को पकड़ लिया। इस दौरान उसके साथी भाग गए। आरोपित छात्र को धार्मिक स्थल से पुलिस को सौंपा गया। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।