योगी आदित्यनाथ ने ज्ञानमती माताजी से की आध्यात्मिक चर्चा, आर्शीवाद में कही ये बात
UP Assembly Election 2022 जंबूद्वीप पहुंचने पर मुख्यमंत्री को दिया शुभाशीष। कहा-उत्तर प्रदेश के विकास और मंगल में लगे रहो। माताजी ने योगी आदित्यनाथ से आध्यात्मिक चर्चा करते हुए कहा कि अयोध्या तीर्थ को आकाश की ऊंचाइयों तक लेकर जाना है।
मेरठ, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जंबूद्वीप स्थल पहुंचकर जैन साध्वी ज्ञानमती माताजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। माताजी ने योगी आदित्यनाथ से आध्यात्मिक चर्चा करते हुए कहा कि अयोध्या तीर्थ को आकाश की ऊंचाइयों तक लेकर जाना है। कहा, अभी उन्हें प्रदेशके लिए बहुत काम करना हैै। माताजी ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि-आप दीर्घायु हों और इसी प्रकार उत्तर प्रदेश की जनता के मंगल और कल्याणकारी कार्यों में लगे रहो। माताजी ने सीएम को जैन धर्म का साहित्य भेंट किया।
पीठाधीश रवींद्रकीॢत स्वामी ने अंगवस्त्र व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। आॢयका चंदनामती माताजी ने मुख्यमंत्री को जंबूद्वीप तीर्थ की प्रतिकृति भेंट की। जंबूद्वीप का मनोरम दृश्य देख सीएम गदगद हो गए और उन्होंने तीर्थक्षेत्र की प्रशंसा की। सुरेश चंद जैन, विजय जैन, जीवन प्रकाश जैन, अक्षत जैन आदि मौजूद रहे।