Maha ashtami 2020: दुर्गा अष्ठमी पर पूजन कर कन्याओं का जिमाया, मंदिरों में भी आराधना Meerut News
दुर्गा अष्ठमी के अवसर पर मेरठ और आसपास के जिलों में कन्याओं को भोजन करा कर किया गया पूजन।नवरात्र नवरात्र में अष्टमी और नवमी को कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इस मौके पर भक्तों ने मंदिरों में जाकर भी पूजा अर्चना की।
मेरठ, जेएनएन। मेरठ और आसपास के जिलों में दुर्गा अष्ठमी पर कन्याओं को भोजन करा कर किया गया पूजन।नवरात्र नवरात्र में अष्टमी और नवमी को कन्या पूजन का विशेष महत्व है। जो लोग 9 दिन मां दुर्गा की पूजा आराधना करते हैं। वह अष्टमी और महानवमी के दिन हवन कर कन्याओ को भोजन करवाकर मां की आराधना पूर्ण करते हैं।
शनिवार को लोगों ने हवन पूजन कर छोटी कन्याओं को भोजन करवाया। हालांकि दुर्गा अष्टमी और महानवमी तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है । वहीं मंदिरों में भी सुबह से ही मां दुर्गा के दर्शनों के लिए भीड़ उमड रही है। करोना काल में सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए अधिकतर लोग घरों में कन्या पूजन ना करके मंदिरों में कन्याओं को भोजन करवा रहे हैं।
घर-घर हो रहा कन्या पूजन
शामली : शारदीय नवरात्र के आठवें दिन महा अष्टमी और नवमी आज मनाई जा रही है। घर-घर कन्या पूजन किया जा रहा है और उन्हें भोजन कराया जा रहा है। तड़के से ही तैयारी शुरू हो गई थी। कोरोना से बचाव को शारीरिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा है।शहर के मंदिरों में भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हालांकि सिद्धपीठ मां आट्ठे वाला मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद रखे गए हैं। यह निर्णय अधिक भीड़ की संभावना के चलते लिया गया। श्रद्धालुओं को वापस लौटना पड़ रहा है। हालांकि अन्य मंदिरों के कपाट खुले हैं और श्रद्धालु वहां जा रहे हैं। सभी मंदिरों के बाहर पुलिस तैनात है। वहीं, दोपहर में मां मूर्ति को विसर्जित किया जाएगा। पूर्वी यमुना नहर में विसर्जन के लिए श्रद्धालु पहुंचेंगे।