Move to Jagran APP

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर कामगारों ने लगाया जाम, पुलिस के साथ भी नोंकझोक Baghpat News

हरियाणा में फंसे कामगारों को वहां की पुलिस यूपी की ओर भेज रही है जबकि बागपत पुलिस इन्‍हें वापस लौटा रही है। इसके विरोध में कामगारों ने ईपीई पर जाम लगाकर हंगामा किया।

By Prem BhattEdited By: Published: Fri, 08 May 2020 01:39 PM (IST)Updated: Fri, 08 May 2020 01:39 PM (IST)
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर कामगारों ने लगाया जाम, पुलिस के साथ भी नोंकझोक Baghpat News

बागपत, जेएनएन। लॉकडाउन में कारागारों की हालत दयनीय हो चली है। हरियाणा में फंसे कामगारों को वहां की पुलिस यूपी की ओर भेज रही है जबकि बागपत पुलिस इन्‍हें वापस लौटा रही है। इसके विरोध में कामगारों ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई) पर जाम लगाकर हंगामा किया। जान जोखिम में डालकर यमुना के रास्ते आने वाले कामगारों को भी वापस भेज दिया गया।

loksabha election banner

नहीं करने दी सीमा पार

हरियाणा से कामगारों का आने का सिलसिला जारी है। सोनीपत पुलिस कामगारों को बागपत की ओर भेज रही है, वहीं बागपत पुलिस इन्‍हें सीमा पार नहीं करने दे रही। इससे कामगार परेशान है। सैकड़ों कामगारों ने शुक्रवार सुबह ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस से नोकझोंक भी हुई। मामला बढ़ता देख सोनीपत पुलिस कामगारों को समझा-बुझाकर अपने साथ ले गई।

प्रशासन पहले कराए अवगत

अब भी कामगार बार्डर पर आ रहे हैं और बागपत पुलिस उन्‍हें लौटा रही है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि कामगारों को हरियाणा प्रशासन से अपने घर जाने के लिए अवगत कराना चाहिए, ताकि उनकी उचित व्यवस्था हो सके। अपनी मर्जी से आने वाले कामगारों को बॉर्डर क्रॉस नहीं करने दिया जाएगा। कामगारों ने हरियाणा की ओर रोड जाम कर हंगामा किया।

यह कैसी व्यवस्था

कामगार सोनू, ऋषिपाल, राजपाल, महेश, गजेंद्र आदि का कहना है कि पुलिस प्रशासन अपनी मर्जी से कार्य कर रहा है। कभी कामगारों को रोडवेज बसों से गृह जनपदों में भिजवाया जाता है तो कभी उनको खदेड़ा जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.