Move to Jagran APP

विषम हालात में भी गंगा पर कटाव निरोधक पर कार्य जारी

जहां एक ओर कोरोना महामारी ने कहर बरपा रखा है और चारों ओर मौत का मंजर है वहीं बाढ़ की विभीषका रोकने को गंगा पर कटाव निरोध बनाने का कार्य जारी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 May 2021 07:35 PM (IST)Updated: Sun, 09 May 2021 07:35 PM (IST)
विषम हालात में भी गंगा पर कटाव निरोधक पर कार्य जारी
विषम हालात में भी गंगा पर कटाव निरोधक पर कार्य जारी

मेरठ,जेएनएन। जहां एक ओर कोरोना महामारी ने कहर बरपा रखा है और चारों ओर मौत का मंजर देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन बरसात के मौसम में गंगा की बाढ़ से ग्रामीणों को बचाने का प्रयास भी कर रहा है। कोरोना काल में भी गंगा किनारे कटाव निरोधक तैयार किया जा रहा है। कार्य के जारी रहने से जहां एक ओर लाकडाउन में बेरोजगारों को कार्य मिल रहा है, वहीं खादर क्षेत्र के किसानों को बाढ़ से नुकसान नहीं उठाना होगा।

prime article banner

बरसात के मौसम में गंगा की बाढ़ से खादर क्षेत्र में तबाही मचती है। गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने से हजारों हेक्टेअर फसल बर्बाद होती है साथ ही सैकड़ों ग्रामीण बेघर हो जाते हैं। इससे बचाव को क्षेत्र में तीन कटाव निरोधक स्वीकृत हुए थे। सिचाई विभाग के एसडीओ पीके जैन ने बताया कि पहला कटाव निरोधक फतेहपुर प्रेम में स्वीकृत हुआ। जिस पर गत वर्ष लाकडाउन में ही कार्य शुरू किया गया था। उक्त कार्य में भी लाकडाउन में सैकड़ों श्रमिकों को कार्य मिला था। अब फिर से लाकडाउन है। लेकिन बाढ़ से सुरक्षित रहने के लिए कटाव निरोधक का निर्माण भी जरूरी है। ऐसी विषम परिस्थितियों में विभाग हंसापुर परसापुर में कटाव निरोधक का कार्य करा रहा है। उक्त कार्य में लगभग सौ श्रमिक रोजाना कार्य कर रहे है। उन्होंने बताया कि विभाग का प्रयास है कि बरसात के समय से पूर्व दोनों कटाव निरोधक का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। जिससे ग्रामीणों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। कहा कि कार्य के दौरान श्रमिक कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क लगाकर कार्य कर रहे है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK