Move to Jagran APP

Dev Deepawali 2021: अद्भुत,अलौकिक : मेरठ में देव दीपावली पर जगमग हुआ पावन गगोल तीर्थ

Dev Deepawali 2021 कार्तिक पूर्णिमा की शाम महर्षि विश्वामित्र की तपोस्थली गगोल तीर्थ में दैनिक जागरण के आहृवान पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और स्कूलों ने संध्या होते ही देव दीपावली मनाने के लिए 21 हजार दीपकों से तीर्थ सरोवर को जगमग करना शुरू कर दिया।

By Parveen VashishtaEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 12:27 AM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 07:54 AM (IST)
Dev Deepawali 2021:  अद्भुत,अलौकिक : मेरठ में देव दीपावली पर जगमग हुआ पावन गगोल तीर्थ
मेरठ में देव दीपावली पर जगमग हुआ पावन गगोल तीर्थ

मेरठ, जागरण संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा की शाम महर्षि विश्वामित्र की तपोस्थली गगोल तीर्थ का रूप यूं निखरा मानों धरा पर स्वर्ग उतर आया हो। दैनिक जागरण के आहृवान पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और स्कूलों ने संध्या होते ही देव दीपावली मनाने के लिए 21 हजार दीपकों से तीर्थ सरोवर को जगमग करना शुरू कर दिया।

loksabha election banner

कोई दीपक सजा रहा था, कोई उसमें तेल भर रहा था, कोई बाती पिरो रहा था तो कोई दीप प्रच्च्वलित कर रहा था। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देवताओं को नमन करते हुए शंखनाद हो रहा था, उपस्थित जनसमुदाय द्वारा जयकारे लग रहे थे।

जगमग दीपकों की कतारें सरोवर जल के साथ मानों अठखेलियां कर रही थीं। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। 

छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुति

महंत शिवदास महाराज ने कार्यक्रम के शुभारंभ का आशीर्वाद दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में केएल इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने महिषासुर मर्दिनी की शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद मेरठ पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आ जाएंगे राम कोई बुलाके तो देख ले, गीत से सबका मन मोहा।

दीवान पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति से सबका दिल जीता तो द अध्ययन स्कूल के छात्रों ने गीत व द एवेन्यू पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडेटों कविता प्रस्तुत कर भक्ति के साथ देशभक्ति का वीर रस घोल दिया।

इस मौके पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक डा. सोमेंद्र तोमर और सत्यप्रकाश अग्रवाल भी मौजूद थे। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के शिक्षक डा. ओमपाल शास्त्री ने मंत्रोच्चार के बीच अग्नि देवता का आह्वान किया। इसके पूर्व सुबह हजारों लोगों ने यहां सरोवर में पूर्णिमा स्नान कर मेले, झूले और खानपान का जमकर आनंद उठाया।

इन्होंने कहा

अपनी संस्कृति व विरासत से जोड़े रखने के लिए दैनिक जागरण के प्रयास हमेशा अद्भुत रहे हैं। देव दीपावली पर यह कार्यक्रम भी उतना ही अनूठा व अतुलनीय है। बधाई।

- राजेंद्र अग्रवाल, सांसद

देव दीपावली का यह कार्यक्रम बेहद भव्य रहा। अगली बार इस कार्यक्रम को और भी भव्य बनाने में मेरा सहयोग रहेगा।

- सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक-कैंट

यहां से सभी की भावनाएं जुड़ी हैं। दैनिक जागरण के ऐसे शानदार आयोजन को देख अब यही कहेंगे कि अगले साल इसकी भव्यता को चार गुना बेहतर बनाने में सहयोग करेंगे।

- डा. सोमेंद्र तोमर, स्थानीय विधायक 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.