महिलाओं की समस्या का होगा त्वरित निस्तारण : थाना प्रभारी
मेरठ में थाना हस्तिनापुर में महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये महिला हेल्पडेस्क का शुभारंभ किया गया। राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या रीना व थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने फीता काटकर हेल्पडेस्क की शुरूआत की।
मेरठ, जेएनएन। थाना हस्तिनापुर में महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये महिला हेल्पडेस्क का शुभारंभ किया गया। राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या रीना व थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने फीता काटकर हेल्पडेस्क की शुरूआत की। प्रधानाचार्या ने कहा कि शासन ने महिलाओं की मदद के लिए तमाम योजनाएं और अभियान चलाए हैं। पुलिस प्रशासन की यह जिम्मेदारी है कि वह महिलाओं तक न सिर्फ योजनाओं की जानकारी पहुंचाए बल्कि समस्या लेकर आने वाली महिलाओं की समस्याओं का त्वरित और सम्मानजनक निदान किया जाए। थाना प्रभारी ने कहा कि महिला हेल्पडेस्क पूरी तत्परता से काम करेगी। महिलाओं व युवतियों को समस्याओं को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। 24 घंटे के अंदर सम्बंधित शिकायतों के निस्तारण का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कालेज की शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रही।