16 गांवों में प्रधान पद पर होंगी महिला प्रत्याशी
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची मंगलवार को जारी हो गई।
मेरठ,जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची मंगलवार को जारी हो गई। मवाना ब्लाक के कुल 47 गांवों में प्रधानी पद के लिए 16 गांवों को महिला प्रत्याशी के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि 15 गांवों को अनारक्षित रखा गया है।
मवाना ब्लाक के कुल 47 गांवों में लगभग पौने दो लाख से अधिक वोटर हैं। कई दिनों की माथापच्ची के बीच आखिर मंगलवार को आरक्षण सूची का प्रकाशन हो गया। जिसमें चक्रानुक्रम सीटों का बंटवारा किया गया। इस बार चुनावी समीकरण बदला-बदला नजर आ रहा है। प्रधानपद के लिए सबसे अधिक महिलाओं के लिए 16पद आरक्षित किए गए हैं। वहीं, अनारक्षित में सात महिलाएं होंगी, पिछड़ा वर्ग में पांच, अनुसूचित में चार महिलाएं प्रत्याशी होंगी। जबकि दूसरे क्रम में 15गांवों को अनारक्षित रखा गया है। इसमें प्रधानपद के लिए कोई भी अपना भाग्य आजमा सकता है। जबकि पिछड़ा वर्ग के लिए 8गांवों को आरक्षित किया गया। उधर, 8 गांवों को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।
भैंसा समेत चार गांव अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित
भैंसा गांव में पिछली बार प्रधानपद के लिए यह अनारक्षित थी। जिसमें विलियम चौधरी की पत्नी उमेश प्रधान रही। जबकि इस बार अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है। जबकि मुबारिकपुर, अटौरा व नैडू गांव को भी अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया। यह गांव हुए अनुसूचित जाति व अन्य वर्ग के लिए आरक्षित
अहमदपुर उर्फ दांदूपुर, कुंडा, झुनझ़ुनी, रामपुर घोरिया, खालिदपुर, जंधेड़ी, मंदवाड़ी और बातनौर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुए हैं। जबकि खेड़ी मनिहार, तिगरी, नांगौरी, निलौहा और पहाड़पु़र पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हुई है। जबकि बहजादका, नंगला एजदी, ततीना, मवाना खुर्द, अस्सा, गगसौना, नंगला हरेरू व सांधन पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया है। जबकि गड़ीना, पिलौना, फिटकरी, नंगला उर्फ नंगला काटर, कौल, तखावली और देंदूपुर स्त्रियों के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि नंगली ईशा, किशनपुर बिराना, झिझाडपु़र, बिसौला, भगवानपुर, रहावती, राफन, सकौती, अकबरपुर सादात, अमरौली उर्फ बड़ागांव, सनौता, कोहला, खाता, खेड़की जदीद और बना अनारक्षित के लिए रखा गया है।
इन्होंने कहा..
प्रधानपद समेत अन्य पदों के लिए आरक्षण सूची का प्रकाशन हो गया है। ब्लाक कार्यालय पर सूची चस्पा भी कर दी है। अभी आपत्ति भी मांगी गई है उसके बाद ही सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
सुरेंद्र कुमार,
बीडीओ मवाना।