मेरठ में तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियों बनाकर बेटे की दी धमकी
मेरठ में तमंचे के बल पर दो आरोपितों ने महिला से दुष्कर्म किया । वारदात के दौरान आरोपितों ने महिला की बनाई अश्लील वीडियो और बेटे को दी जान से मारने की धमकी पीड़िता ने थाने में तहरीर दी।
मेरठ, जेएनएन। तमंचे के बल पर दो आरोपितों ने महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई करते हुए उसकी वीडियो भी बना ली। किसी को बताने पर बेटे को जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने पहले पति को जानकारी दी। गुरुवार को उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
यह है मामला
सरधना निवासी व्यक्ति ठेकेदार है। करीब ढाई साल से वह पत्नी और बच्चों संग लिसाड़ी गेट क्षेत्र में रहता है। पीड़िता ने बताया कि दो माह पहले वह अपनी सहेली की शादी में गई थी, जहां उसके भाई से मुलाकात हुई। पति के ठेकेदार होने की जानकारी दी तो उसने अपने घर में काम कराने के लिए कहा। एक माह पहले वह बातचीत केे लिए आया था। आरोप है कि 15 दिन पहले वह अपने साथी के साथ घर आया, तब पति नहीं था। इस दौरान आरोपितों ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो भी बना ली थी। किसी से शिकायत करने पर बेटे की हत्या और वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
उसने बताया कि बुधवार रात पति को मामले की जानकारी दी। बुधवार को थाने पहुंची और आरोपित हैदर व उसके साथी के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार महिला के बयान दर्ज किए जा रहे है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।