Move to Jagran APP

बुलंदशहर में महिला के पेट में मारी गोली, लहूलुहान हालत में छोड़ आरोप‍ित हुए फरार

Woman shot in stomach in Bulandshahr खुर्जा क्षेत्र के गांव इस्लामाबाद निवासी महिला रहिशन पॉटरी सेंटर एरिया स्थित एक बंद पड़ी पॉटरी में साफ सफाई का कार्य करती है। शुक्रवार दोपहर भी वह पॉटरी में साफ-सफाई कर रही थी।

By Taruna TayalEdited By: Published: Fri, 04 Jun 2021 03:33 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jun 2021 03:33 PM (IST)
बुलंदशहर में महिला के पेट में मारी गोली, लहूलुहान हालत में छोड़ आरोप‍ित हुए फरार
बुलंदशहर में महिला के पेट में मारी गोली।

बुलंदशहर, जेएनएन। शहर के खुर्जा क्षेत्र में पॉटरी एरिया में बंद पड़ी पॉटरी में साफ-सफाई का कार्य करने वाली एक महिला को तीन लोगों ने गोली मार दी। महिला को लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोप‍ित फरार हो गए। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।

loksabha election banner

यह है मामला 

खुर्जा क्षेत्र के गांव इस्लामाबाद निवासी महिला रहिशन पॉटरी सेंटर एरिया स्थित एक बंद पड़ी पॉटरी में साफ सफाई का कार्य करती है। शुक्रवार दोपहर भी वह पॉटरी में साफ-सफाई कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान तीन व्यक्ति वहां पहुंच गए। जिनमें से एक व्यक्ति ने महिला की तरफ तमंचे से गोली चला दी। गोली महिला के पेट में जा लगी। जिससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गई और जमीन पर गिर गई। गोली मारने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। पुलिस पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.