Murder in Baghpat: बागपत में गला दबाकर व ईंट से कुचलकर महिला की हत्या Baghpat News
पाबला बेगमाबाद के जंगल में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला के सिर पर चोट तथा गले पर काला निशान है। मौके पर खून से सनी ईंट मिली है। महिला के शव की नहीं हुई शिनाख्त।
By Taruna TayalEdited By: Published: Sun, 08 Nov 2020 04:59 PM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2020 04:59 PM (IST)
बागपत, जेएनएन। ग्राम पाबला बेगमाबाद के जंगल में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला के सिर पर चोट तथा गले पर काला निशान है। मौके पर खून से सनी ईंट मिली है। सीओ ओमपाल सिंह व कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ ओमपाल सिंह का कहना है प्रथम प्रथम दृष्टता प्रतीत होता है कि महिला की गला दबाकर व सिर में ईंट से प्रहार कर हत्या की गई। महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला की हत्या किसने और क्यों की। जल्द ही पता लगाकर केस का राजफाश किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें