Move to Jagran APP

मेरठ में महिला की पीट-पीटकर हत्या, खेत में मिला शव; दुष्कर्म की आशंका

रविवार की रात परतापुर के महरौली गांव में महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। उसके शव को घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर गांव के बाहरी छोऱ पर फेंक दिया। महिला के कपड़ों को देखकर दुष्कर्म की आशंका जाहिर की जा रही है।

By Prem BhattEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 06:42 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 06:42 PM (IST)
मेरठ में महिला की पीट-पीटकर हत्या, खेत में मिला शव; दुष्कर्म की आशंका
मेरठ में महिला की पीटरक हत्‍या कर दी गई। खेत में शव मिला है।

मेरठ, जेएनएन। रविवार की रात परतापुर के महरौली गांव में महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। उसके शव को घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर गांव के बाहरी छोऱ पर फेंक दिया। महिला के कपड़ों को देखकर दुष्कर्म की आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस ने महिला के परिवार के एक सदस्य को हिरासत में ले लिया है। महिला की मोबाइल कॉल डिटेल निकाल कर पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।

loksabha election banner

खाना खाकर निकली थी घर से

परतापुर के काशीपुर की रहने वाली महिला का निकाह महरौली गांव में हुआ था। महिला का पति पीलीभीत में मकानों पर पुताई का काम करता है। पांच दिन पहले ही महिला का पति गांव से पीलीभीत के लिए गया था। क्योंकि दीवाली पर मकानों में पुताई का काम तेजी से शुरू हो चुका है। महिला चार बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती थी। महिला के बच्चों ने पुलिस को बताया कि रात नौ बजे उन्हें खाना खिलाने के बाद घर से निकली थी। उसके बाद सुबह ही महिला का शव घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर गांव के बाहरी छोर पर पड़ा मिला।

कपड़ों को देखकर लगा दुष्‍कर्म की आशंका

ग्राम प्रधान ने शव को देखकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। ग्राम प्रधान ने बताया कि महिला के कपड़ों को देखकर लग रहा है कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया है। फिलहाल पुलिस भी दुष्कर्म की आशंका जाहिर करते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। महिला के पति को भी पीलीभीत से बुला लिया गया। एसओ सतीश सैनी ने बताया कि अभी तक महिला पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। अभी तक महिला की हत्या में अवैध संबंध का मामला सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस महिला और उसके परिवार के सदस्य की मोबाइल कॉल डिटेल मंगा रही है। साथ ही परिवार के एक सदस्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

परिवार का एक सदस्‍य हिरासत में

महिला की आंख के पास पिटाई का निशान मिले है। फिलहाल लग रहा है कि महिला की पीट-पीट कर हत्या की गई है। पुलिस ने शक के आधार पर परिवार के एक सदस्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला और उसके परिवार के सदस्यों की कॉल डिटेल मंगा कर पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। अभी तक महिला के साथ दुष्कर्म का कोई मामला सामने नहीं आ रहा है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर महिला की हत्या का कारण जांच रही है। -अजय साहनी, एसएसपी  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.