बिजनौर में महिला ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस पर भी लगे आरोप
हल्दौर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने स्योहारा के गांव लांबाखेड़ा निवासी एक युवक और उसके तीन साथियों पर नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप। एसपी से शिकायत हिंदुवादी नेताओं ने लव जिहाद बताया।
बिजनौर, जेएनएन। हल्दौर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने स्योहारा के गांव लांबाखेड़ा निवासी एक युवक और उसके तीन साथियों पर नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस पर भी मामला दर्ज न करने का आरोप है। वहीं ङ्क्षहदू जागरण मंच ने इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
एसपी डा. धर्मवीर ङ्क्षसह को दिए प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया कि वह मुंबई में घरों में काम करती थी। वहां पर हेयर कङ्क्षटग का काम करने वाले संप्रदाय विशेष के एक युवक से पहचान हुई। उसने बताया कि वह भी बिजनौर जिले का रहने वाला है। मुंबई में लाकडाउन के कारण महिला का काम बंद हो गया। उक्त युवक उसे काम दिलाने के बहाने बिजनौर ले आया। आरोप है कि इस दौरान आरोपित ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। 20 मई को उसके तीन साथियों ने भी दुष्कर्म किया। महिला ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है। उधर, थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार का कहना है कि घटना क्षेत्र मुंबई का है। युवक वहीं से महिला को लेकर आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।