बिजनौर के एक होटल में युवक के साथ पकड़ी गई महिला, युवक की मुंह बोली बहन ने महिला को धुना
बिजनौर शहर के सिविल लाइन स्थित एक होटल में रविवार को युवक को एक महिला के साथ मुंह बोली बहन ने पकड़ लिया। होटल में हंगामा खड़ा हो गया।
बिजनौर, जेएनएन। शहर के सिविल लाइन स्थित एक होटल में रविवार को युवक को एक महिला के साथ मुंह बोली बहन ने पकड़ लिया। होटल में हंगामा खड़ा हो गया। अपनी बहनों के साथ मिलकर उक्त महिला की जमकर धुनाई की। पुलिस ने मारपीट करने वाली दो महिला और युवक का चालान कर दिया है।
यह है मामला
बिजनौर के सिविल लाइन स्थित एक होटल में रविवार सुबह एक महिला अपनी बहनों के संग पहुंची। उसने अपने मुंहबोले भाई के साथ महिला को रंगेहाथ पकड़ लिया। पहले उसने खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद युवक के साथ पकड़ी गई महिला की पिटाई शुरु कर दी। महिला को जमकर पीटा। मारपीट और हंगामे से भीड़ जमा हो गई। इस दौरान किसी ने घटना भी वीडियो भी बना ली। हंगामा बढ़ने पर पुलिस भी होटल पहुंच गई। पुलिस दोनों सभी को अपने साथ ले आई। हालांकि थाने पहुंचकर पता चला कि पिटने वाली महिला युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा रखा है। वह दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है। उक्त महिला युवक के मुंह बोली बहन पर अभद्र टिप्पणी करती थी। इसलिए सूचना मिलने पर वह होटल पहुंच गई।
इन्होंने बताया
शहर कोतवाल राजेश सोलंकी ने बताया कि मारपीट करने वाले दो महिलाओं और युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। उधर, सिविल लाइन समेत शहर के कई होटलों में अक्सर प्रेमी प्रेमिकाओं को कमरा मुहैया कराया जाता है। होटल संचालक आईडी दोनों की जमा की जाती है, लेकिन घंटे के हिसाब से मनमानी फीस वसूल करते हैं।