पत्नी प्रेमी संग फरार, परेशान पति ने दी थाने पर तहरीर, अंजान कॉल ने उजाड़ दिया घर
कंकरखेड़ा क्षेत्र से एक महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार हा गई। बुधवार को पति ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी प्रेमी संग घर में रखे हजारों रुपए व सोने का सामान लेकर घर से भाग गई। पीड़ित पति ने तहरीर दी है।
मेरठ, जागरण संवाददाता। कंकरखेड़ा क्षेत्र से एक महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार हा गई। बुधवार को पति ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी प्रेमी संग घर में रखे हजारों रुपए व सोने का सामान लेकर घर से भाग गई। पीड़ित पति ने तहरीर दी है।
यह है मामला
कंकरखेड़ा के अशोकपुरी निवासी रहमत पुत्र शाहदुल ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी के नंबर पर एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। जिसके बाद उस नंबर पर दोनों की बात होने लगी थी। जिसको लेकर घर में रोजाना क्लेश होता था। बुधवार सुबह वह अपने काम पर चला गया। दोपहर बाद वापस घर खाने के लिए लौटा। उसने देखा पत्नी घर पर नहीं है।
पीड़ित ने आसपास के क्षेत्र में महिला की काफी तलाश की। लेकिन महिला का सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने घर की अलमारी चेक कि उसमें रखे लगभग 60 हजार रुपए व सोने का सामान गायब था। पीड़ित ने उस नंबर पर भी कॉल की। जिस पर उसकी पत्नी बात करती थी। लेकिन नंबर लगातार बंद आ रहा था। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।