Move to Jagran APP

मेरठ नगर निगम कार्यकारिणी में आखिर कब आएगा बजट, न हुआ शपथ ग्रहण और न ही उपाध्यक्ष चुनाव

शहर के विकास को लेकर न तो नगर निगम बोर्ड चिंतित है और न ही नगर निगम अधिकारी। कार्यकारिणी गठित हुए 15 दिन हो चुके हैं। न तो निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई है और न ही कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ है।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 09:40 AM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 09:40 AM (IST)
मेरठ नगर निगम कार्यकारिणी में आखिर कब आएगा बजट, न हुआ शपथ ग्रहण और न ही उपाध्यक्ष चुनाव
मेरठ नगर निगम के कार्यकारणीय चुनाव का अभी तक शपथ ग्रहण समारोह नहीं हुआ है।

मेरठ, जेएनएन। शहर के विकास को लेकर न तो नगर निगम बोर्ड चिंतित है और न ही नगर निगम अधिकारी। कार्यकारिणी गठित हुए 15 दिन हो चुके हैं। न तो निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई है और न ही कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ है। आखिर कार्यकारिणी में वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट कब लाया जाएगा। निगम की कार्यशैली पर यह सवाल खड़े हो रहे हैं।

loksabha election banner

शहर के विकास का खाका नगर निगम का निर्धारित बजट तय करता है। वित्तीय वर्ष 2020-21 तो कोरोना महामारी के भेंट चढ़ गया। पूरे साल एक भी बोर्ड बैठक नहीं हुई। लेकिन अब तो कोरोना महामारी से राहत मिल चुकी है। केंद्र सरकार के बाद अब राज्य सरकार भी अपना बजट प्रस्तुत करने जा रही है। पर नगर निगम में वित्तीय बजट को लेकर कोई तैयारी नजर नहीं आ रही है। लापरवाही का आलम यह है कि अभी तक नई कार्यकरिणी के निर्वाचित सदस्य शपथ ग्रहण का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा पार्षद दल नेता विपिन जिंदल व कार्यकारिणी सदस्य अंशुल गुप्ता और दीपिका गुप्ता इस बारे में 15 दिन के भीतर दो बार महापौर और नगर आयुक्त को पत्र लिख चुके हैं। भाजपा पार्षदों का कहना है कि शपथ ग्रहण और कार्यकारिणी उपाध्यक्ष में बेवजह देरी की जा रही है। इससे कार्यकारिणी की बैठक नहीं हो पा रही है। पुनरीक्षित बजट के लिए बोर्ड बैठक होनी है। कार्यकारिणी में नियमानुसार बजट लाया जाता है।इसके 72 घंटे बाद बोर्ड बैठक में इस पर चर्चा होती है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में विकास के लिए बजट बैठक में देरी नहीं की जानी चाहिए।

महापौर सुनीता वर्मा ने कहा कि नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक और बजट के संबंध में तैयारी की जा रही है। जल्द ही इस संबंध में नगर निगम अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.