Move to Jagran APP

यूपी चुनाव 2022: सपा-रालोद गठबंधन पर ये क्‍या बोल गए कैप्‍टन अभ‍िमन्‍यु

UP Assembly Election 2022 भाजपा के पश्चिम क्षेत्र के चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि अखिलेश यादव और आजम खान के चुनावी जाल में रालोद मुखिया चौ. जयंत सिंह फंस गए हैं। अब वह इससे उबर नहीं पाएंगे।

By Taruna TayalEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 11:54 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 11:54 PM (IST)
यूपी चुनाव 2022: सपा-रालोद गठबंधन पर ये क्‍या बोल गए कैप्‍टन अभ‍िमन्‍यु
अखिलेश-आजम के जाल में फंस गए जयंत : कैप्टन अभिमन्यु।

मेरठ, जागरण संवाददाता। भाजपा के पश्चिम क्षेत्र के चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि अखिलेश यादव और आजम खान के चुनावी जाल में रालोद मुखिया चौ. जयंत सिंह फंस गए हैं। अब वह इससे उबर नहीं पाएंगे। कैप्टन ने कहा कि गठबंधन में सपा पूरी तरह हावी है। देश तोड़ने वाले जिन्ना को महापुरुषों की श्रेणी में रखने वाले अखिलेश जनता का भरोसा गंवा चुके हैं। अब वह सत्ता के इर्द गिर्द भी नहीं पहुंच पाएंगे।

loksabha election banner

पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता में कैप्टन ने कहा कि पश्चिम यूपी में किसान आंदोलन का कोई असर नहीं हुआ। मोदी और योगी सरकार ने किसानों के लिए अभूतपूर्व काम किया है। कहा कि 2013 में मुजफ्फरनगर दंगे की सबसे बड़ी वजह तत्कालीन कैबिनेट मंत्री आजम खान थे। उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर दबाव बनाया था। अखिलेश भी आजम के दबाव में रहे, जिससे पूरे प्रदेश में अपराध की बाढ़ आ गई। 2017 में योगी सरकार ने अपराध का खात्मा शुरू कर दिया। अब पश्चिम उप्र में न पलायन है और न रंगदारी मांगी जा रही है।

जाटों में नाराजगी के मुद्दे पर कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि यह रालोद के लिए चिंता का विषय है, भाजपा के लिए नहीं। दावा किया कि पश्चिम की 71 में 60 से ज्यादा सीट पर भाजपा शानदार जीत दर्ज करेगी। प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल एवं जिलाध्यक्ष विमल शर्मा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.