Weather Update: आसमान पर सूरज नजर आया साफ, बारिश के लिए अभी करना होगा इंतजार Meerut News
Weather Update बीते दो तीन दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस का असर आज गुरुवार को भी बने रहने की संभावना है। गुरुवार की सुबह से आसमान साफ नजर आया है।
मेरठ, जेएनएन। Weather Update बीते दो तीन दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस का असर आज गुरुवार को भी बने रहने की संभावना है। गुरुवार की सुबह से आसमान साफ नजर आया है। आसमान पर हल्के बादल जरूर नजर आए लेकिन अभी बारिश के कोई आसार नहीं लग रह हैं। वेस्ट यूपी में अब मानसून की रफ्तार कमजोर पड़ गई है।
मंद पड़ी मानसून की रफ्तार
इसके पूर्व बुधवार को सुबह शुरुआत भी तेज धूप के साथ हुई थी। आसमान साफ नजर आया और बारिश की अभी कोई संभावना नहीं बन रही थी। मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में मानसून की रफ्तार मंद पड़ गई है। इसके पूर्व सोमवार को भी सुबह से आसमान साफ है और धूप खिली थी। बीते हफ्ते तीन से चार दिन तक हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया था। रविवार को भी सुबह से सूरज के निकलने के बाद दिनभर गर्मी और उमस रही। रविवार की रात को भी उमस से परेशान करे रखा। सोमवार को बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। हालांकि मेरठ और आसपास के जिलों में मानूसन की आमद इस बार कमजोर ही नजर आ रही है।
गर्मी और उमस करेगी परेशान
इसके पूर्व शनिवार को सुबह से झमाझम बरसने के बाद दोपहर में निकली धूप ने उमस और गर्मी से परेशान कर दिया था। वहीं रविवार की सुबह भी आसमान साफ नजर आया और धूप निकल आई थी। रविवार को सुबह तो नहीं लगता था कि बारिश होने की कोई संभावना बन रही है। दिन में उमस और गर्मी का प्रकोप ही बना रहा। इसके पूर्व शनिवार तड़के से ही मेरठ और आसपास के जिलों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया था। सुबह काफी देर तक बारिश होती रही। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी और उसम से राहत मिली। कभी तेज तो कभी धीमी वर्षा होती रही। आसमान पर घने काले बादल छाए हुए थे। यह बारिश फसलों के लिहाज से भी ठीक है। शुक्रवार को भी हालांकि सुबह से बादल बने हुए थे लेकिन बाद में तेज धूप ने परेशान करके रख दिया था।