Move to Jagran APP

Weather Update: आने वाले दिनों में 42 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, दिन के साथ रात भी हो रही गर्म

मेरठ और आसपास के जिलों में जल्‍द मौसम की बेरुखी से सामना होगी। गर्मी और बढ़ सकती है। इस समय भी सिर चढ़कर बोल रहा पारा झ़लसाने वाली गर्मी का अहसास करा रहा है। दिन के साथ रात में लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Fri, 25 Jun 2021 06:30 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jun 2021 06:30 PM (IST)
Weather Update: आने वाले दिनों में 42 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, दिन के साथ रात भी हो रही गर्म
चक्रवात और तेज हवा का असर खत्म होते ही बरसने लगी आसमान से आग।

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। च्रकवात और तेज हवा का असर खत्म होते ही आसमान से फिर आग बरसने लगी है। सिर चढ़कर बोल रहा पारा झ़लसाने वाली गर्मी का अहसास करा रहा है। दिन के साथ रात में लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। आने वाले दिनों में 42 डिग्री तक तापमान पहुंचने की मौसम विभाग संभावना जता रहा है। हालांकि इसके बाद थोड़ी गिरावट दर्ज हो के आसार जताए जा रहे हैं। मेरठ और आसपास के जिलों में इनदिनों भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। बारिश भी संभावना नहीं लग रही है।

loksabha election banner

शुक्रवार को गर्मी ने किया बेहाल

दरअसल, गुरुवार को सुबह के समय बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि थोड़ी देर बाद ही बादलों के बीच से सूर्यदेव निकल आए। धूप खिलने से सूर्य ने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर बाद अचानक घटा छा गई। हवा की गति भी बढ़ गई। जिले के कुछ हिस्सों में बरसात का असर देखा गया। शुक्रवार को दिन निकलते ही मौसम का मिजाज फिर तल्ख हो गया। सुबह से ही तेज धूप खिलने से लोग बेहाल रहे। पसीने से तरबतर होते रहे। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 28 डिग्री रिकार्ड किया गया।

पारा चढऩे की रहेगी संभावना

केवीके के मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल ने बताया कि गुरुवार को तेज हवा और च्रकवात का असर बना। जिससे अचानक से घटा छा गई और बदरा बरसने लगे। हालांकि यह असर ज्यादा देर प्रभावी नहीं रहा। अब आने वाले दिनों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जबकि न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किए जाने की संभावना रहेगी। दिन में सापेक्षी आद्रता 45 से 52 फीसद जबकि दोपहर के समय सापेक्षी आद्रता 25 से 27 फीसद बने रहने की उम्मीद है। हवा की गति भी बढऩे के आसार बने रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.