Move to Jagran APP

रात में ठंड और दिन में गर्मी, सेहत के लिए खतरा; ऐसे बरतें सावधानी Meerut News

पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश से रात से तापमान में अंतर आया है। दिन में उमस भरी गर्मी ने परेशान किया और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक पहुंच गया।

By Prem BhattEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 12:43 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 01:26 PM (IST)
रात में ठंड और दिन में गर्मी, सेहत के लिए खतरा; ऐसे बरतें सावधानी Meerut News
रात में ठंड और दिन में गर्मी, सेहत के लिए खतरा; ऐसे बरतें सावधानी Meerut News

मेरठ, [जागरण स्‍पेशल]। मंगलवार रात अचानक उतरी ठंड और बुधवार को दिन में तपिश मानव स्वास्थ्य के लिए खतरे की घंटी है। पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश से बीती रात मानसून सीजन की दूसरी सबसे ठंडी रात के रूप में शुमार हो गई। न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि दिन उमस भरी गर्मी ने परेशान किया और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक पहुंच गया।

loksabha election banner

छह घंटे में नौ डिग्री बढ़ा पारा

मौसम विभाग ने बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया था। दोपहर दो बजे के आसपास अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री पहुंच गया। उमस का प्रतिशत दिन में 60 के आसपास बना रहा। तेज धूप के बीच बाहर निकले लोग बिलबिलाते नजर आए। वरिष्ठ फिजीशियन डा. वीरोत्तम तोमर ने बताया कि कुछ घंटों के अंतराल में तापमान में इतना अधिक अंतर मानव स्वस्थ्य को प्रभावित करता है।

अस्थमा के मरीजों की मुश्किलें

बाहरी वातावरण के तापमान में पांच डिग्री का अचानक होने से मानव शरीर के अंदरूनी अंगों की कार्य क्षमता प्रभावित होती है। शरीर को बाहरी तापमान से सामंजस्य बैठाने में कुछ वक्त लगता है। ऐसे में साइनस और अस्थमा के मरीजों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। पहले ठंड लगना और फिर कुछ ही घंटों में पसीने से लथपथ होना, ऐसे में गला पकड़ना, जुकाम और वायरल की गिरफ्त में आने की संभावना बढ़ जाती है।

यह बरतें सावधानी

रात में ठंड का अहसास होने पर तुरंत पंखे और ऐसी बंद कर देना चाहिए। शरीर को कम से कम से 45 मिनट से एक घंटे का समय सामंजस्य बैठाने के लिए देना चाहिए।

पानी और तरल पदार्थो के सेवन को तरजीह और वसा और तेल युक्त खाने पीने की वस्तुओं से परहेज करना चाहिए।

आज भी रहेगी उमस भरी गर्मी

मंगलवार देर रात लोग बारिश न होने के बावजूद मौसम में आए बदलाव से हतप्रभ रह गए। हवा में ठंड घुल गई और लोगों को कंपकपी का अहसास हुआ। मौसम पिछले 24 घंटों में आगरा, अलीगढ़, वाराणसी, शाहजहां पुर में अच्छी बारिश हुई है। इसका असर मेरठ में रात में चली ठंडी हवा के रूप में देखने को मिला। इसके पहले 16 जुलाई को न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री दर्ज किया गया था। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि गुरुवार को भी इन इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.