Weather Update: आधे घंटे की बारिश ने दी गर्मी से राहत,आसमान में छाए बादल Meerut News
शनिवार की सुबह मेरठ और आसपास के जिलों में कुछ देर के लिए हुई बारिश ने गर्मी से कुछ राहत दे दी। हालांकि बाद में आसमान साफ हो गया और धूप भी नजर आने लगी।
मेरठ, जेएनएन। शनिवार की सुबह मेरठ और आसपास के जिलों में कुछ देर के लिए हुई बारिश ने गर्मी से कुछ राहत दे दी। हालांकि बाद में आसमान साफ हो गया और धूप भी नजर आने लगी। शनिवार को बारिश होने की संभावना बरकरार है। धूप के निकलने से लोगों को पुन: उमस बेहाल कर सकती है। सहारनपुर के नानौता में शनिवार को हुई बारिश से गर्मी से राहत हुई, मौसम भी हुआ सुहावना। चिलकाना क्षेत्र मे काली घटा छायी झमाझम हुई बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली किसानों के चेहरे खिले। बारिश होने के कारण तापमान में भी गिरावट दिखी।
शुरू होने वाला है सावन का महीना
शुक्रवार को सुबह की शुरुआत तेज और चटक धूप के साथ हुई थी। आसमान से बादल नदारद दिखे। अभी बारिश की भी उम्मीद धूमिल ही नजर आई। तापमान बढ़ने के साथ गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि मानसून की आमद हो चुकी है लेकिन बारिश के हालात बनते नजर नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को भी दिनभर उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है। छह जुलाई से सावन का महीना भी शुरू हो रहा है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री बना हुआ है।
मानसून का प्रदर्शन सामान्य से कमतर
गौरतलब है कि मौसम विशेषज्ञों ने 29 जून को बारिश का पूर्वानुमान जताया था। सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही थी। बताया 15 जुलाई तक मानसून का प्रदर्शन सामान्य से कमतर रहेगा। एक व दो जुलाई को भी बारिश के अनुमान जताया गया था।
मानसून की आमद
बताते चलें कि मानसून औपचारिक रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर में पहुंच गया है, पर जोरदार बारिश अभी नहीं हुई है। सोमवार शाम को अचानक तेज आंधी के साथ घटाएं घिर आई थी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रहा। वहीं आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 76 और न्यूनतम प्रतिशत 27.4 डिग्री रहा। कृषि विवि के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि मंगलवार को भी बारिश हो सकती है।