Move to Jagran APP

सीएम हमारी भी सुनते .. तो कुछ और बात होती

मिशन शक्ति के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिला ग्राम प्रधान नगर पंचायत नगर पालिका और नगर निगमों की महिला अध्यक्षों सभासदों महिला शिक्षकों को वीडियो कांफ्रेसिग के माध्यम से संबोधित किया। हालांकि उन्होंने केवल चार जनपदों की चार-चार महिलाओं से बात की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 11:59 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 11:59 AM (IST)
सीएम हमारी भी सुनते .. तो कुछ और बात होती
सीएम हमारी भी सुनते .. तो कुछ और बात होती

मेरठ, जेएनएन। मिशन शक्ति के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिला ग्राम प्रधान, नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगमों की महिला अध्यक्षों, सभासदों, महिला शिक्षकों को वीडियो कांफ्रेसिग के माध्यम से संबोधित किया। हालांकि उन्होंने केवल चार जनपदों की चार-चार महिलाओं से बात की। मेरठ में मुख्यमंत्री के बुलावे पर एनआइसी आकर महिला पार्षद, नगर पालिकाओं की सभासद तथा महिला ग्राम प्रधान गदगद रहीं। हालांकि मुख्यमंत्री से बात नहीं होने पर मायूस हुईं। इनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए काफी कुछ किया। उनके संदेशों से शक्ति और आत्मविश्वास मिलता है। सीएम हमसे भी बात करते तो खुशी और ज्यादा होती। शक्ति अभियान के तहत नारी सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन के लिए प्रथम चरण में 17 से 25 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। रविवार को सीएम ने महिला जनप्रतिनिधियों से ई-संवाद किया। मेरठ में तीन महिला प्रधान, मवाना और सरधना नगर पालिका से दो-दो सभासद, मेरठ नगर निगम से चार महिला पार्षदों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। इस दौरान कमिश्नर अनीता सी.मेश्राम, डीएम के. बालाजी, सीडीओ ईशा दुहन, एडीएम प्रशासन मदन सिंह गब्र्याल, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण भानुप्रताप सिंह तथा जिला पंचायतराज अधिकारी आलोक सिन्हा मौजूद रहे।

loksabha election banner

सीएम की सोच महिला कल्याण की : नगर निगम के वार्ड 64 की पार्षद सुनीता प्रजापति ने कहा कि सरकार और सीएम की सोच महिला कल्याण को समर्पित है। मुख्यमंत्री से रूबरू होने का आज हमे भी मौका मिला। हम खुश हैं। सीएम से बात करके अपनी बात कहने की इच्छा थी। हालांकि अधूरी रहने का मलाल रहेगा।

मुख्यमंत्री के संदेश से मिली शक्ति : नगर निगम के वार्ड 22 की पार्षद डिंपल चौधरी का कहना है कि सरकार महिलाओं के प्रति गंभीर है। महिलाओं को आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री का संदेश महिलाओं को शक्ति और आत्मविश्वास देता है। इसका लाभ यह होगा कि अब हम नगर निगम के सदन में अपनी बात मजबूती से रखेंगे। महिला कल्याण की योजनाएं निगम भी लागू कराई जाएगी।

नवरात्र में नारी कल्याण की बात :

सरधना नगर पालिका परिषद की सभासद इंद्रा मानव ने कहा कि नवरात्र शक्ति की पूजा के दिन हैं। इन दिनों में महिलाओं के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति की शुरूआत सराहनीय कदम है। महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए किए जाने वाले प्रयासों से सरकार के प्रति महिलाओं में विश्वास बढ़ा है।

महिलाओं को बुलाना गर्व की बात : सरधना नगर पालिका परिषद की सभासद डिपल ने कहा कि महिलाओं की हमेशा उपेक्षा की जाती है। सरकार के प्रयासों को देखकर लगता है कि महिलाओं का ही समय है। हम खुश हैं कि हमें मुख्यमंत्री ने बातचीत के लिए बुलाया। इस बुलावे से महिला वर्ग खुद को सम्मानित महसूस करता है।

अब महिलाएं नहीं सहेंगी उत्पीड़न : गांव मेघराजपुर की प्रधान श्रीमती ममता ने कहा कि सरकार लड़कियों और महिलाओं को आगे बढ़ने और अपने सपने पूरे करने का पूरा मौका दे रही है। उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे माहौल में अब कोई भी महिला उत्पीड़न नहीं सहेगी। महिलाओं को कमजोर समझने वाले सजा पाएंगे।

सरकार के प्रयासों से महिलाओं का हौसला बढ़ा : जानी ब्लाक के गांव नंगला जमालपुर की प्रधान भारती का कहना है कि सरकार ने नवरात्र में शक्ति की उपासना के दौरान ही मिशन शक्ति शुरू किया है। मिशन में भी महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सरकार के इन प्रयासों से महिलाओं का हौसला और आत्मविश्वास बढ़ा है। आने वाले समय में महिलाएं और लड़कियां बड़ी बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगी।

सीएम बोले, खुद को कमजोर न समझें महिलाएं : जागरण संवाददाता, मेरठ : कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं से बात की। उन्होंने महिला प्रधानों, पार्षदों से उनकी शिक्षा से लेकर उनके जनप्रतिनिधि बनने के पीछे के उद्देश्य की जानकारी ली। पूछा कि महिला कल्याण के लिए अभी तक कितना काम किया। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं खुद को कमजोर न समझें। सरकार उनके साथ हमेशा खड़ी है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन उपलब्ध हैं। प्रधानों से उन्होंने गांवों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम (लाउडस्पीकर आदि) स्थापित कराकर उसके माध्यम से दिन भर महिला कल्याण संबंधी कार्यक्रमों, महिलाओं की समस्या के समाधान के लिए उपलब्ध हेल्पलाइनों, महिला सुरक्षा, कोरोना से बचाव के उपाय तथा अन्य सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने को कहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.