Move to Jagran APP

प्रवेश विहार में बेहतर होगी जलनिकासी..मिलेगा शुद्ध पानी

विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ वार्ड 63 में साई मंदिर प्रवेश विहार से हुआ।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 06:09 AM (IST)
प्रवेश विहार में बेहतर होगी जलनिकासी..मिलेगा शुद्ध पानी
प्रवेश विहार में बेहतर होगी जलनिकासी..मिलेगा शुद्ध पानी

मेरठ, जेएनएन। विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ वार्ड 63 में साई मंदिर प्रवेश विहार से हुआ। महापौर सुनीता वर्मा, अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्यायन, सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह अभियान में सुबह 10.30 बजे पहुंचे। क्षेत्रीय पार्षद अनुज वशिष्ठ और स्थानीय लोगों ने महापौर और अपर नगर आयुक्त को समस्याओं से अवगत कराया। उन्हें एक मांग पत्र भी सौंपा। लोगों ने कहा कि प्रवेश विहार में पीने का शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। जल निकासी की नालियां जाम पड़ी हैं। कई घरों के सामने गहरी नालियां हैं, लेकिन उनका नाले से कनेक्शन नहीं है। जिससे जरा सी बारिश में गंदा पानी घरों के बाहर भरता है। क्षेत्रीय पार्षद ने बताया कि जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था के लिए प्रस्ताव बनाकर दे चुके हैं, लेकिन उसकी स्वीकृति अभी तक नहीं हुई है। महापौर और महिला अधिकारी को अपने बीच पाकर क्षेत्र की महिलाएं बड़ी संख्या में उनसे मिलने पहुंचीं। महिलाओं ने कहा कि पीने को शुद्ध पानी और बेहतर जलनिकासी कराई जाए। बाकी सब ठीक है। महापौर और अपर नगर आयुक्त ने महिलाओं को भरोसा दिया कि वे जल्द ही जलनिकासी का बेहतर इंतजाम कराएंगे। इससे पहले नगर निगम के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व सफाई नायक के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने तिरंगा पार्क से लेकर प्रवेश विहार के साई मंदिर व आसपास के क्षेत्र की सफाई की। डोर टू डोर वाहन और हाथ ठेले से कचरा कलेक्शन हुआ। करीब दो घंटे चले अभियान में दो ट्रॉली कचरे का उठान हुआ।

loksabha election banner

सीवर लाइन भी नहीं है यहां

वार्ड 63 में रामपुरम कॉलोनी, सरदार पटेल नगर, वसुंधरा कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, प्रवेश विहार में न तो सीवर लाइन पड़ी है और न ही जलनिकासी के लिए नालियां हैं। इन मोहल्लों की सड़कें भी जर्जर हो चुकी हैं। मजदूर चौक से प्रवेश विहार जाने वाला मार्ग साई मंदिर से पहले गड्ढे में तब्दील हो गया है। क्षेत्रीय पार्षद और स्थानीय लोगों ने इसकी मांग महापौर और अपर नगर आयुक्त से की है।

ये भी समस्याएं आई सामने

-तीन हाथ ठेले की जरूरत है वार्ड में।

-एक छोटा वाहन कूड़ा उठाने के लिए और चाहिए।

-कई स्थानों पर अस्थाई खत्ते हैं जो समाप्त होने चाहिए।

-डेयरी का अभियान वार्ड में एक भी बार नहीं चलाया गया।

-------------

निगम अधिकारियों ने ये भी किए वादे

-प्रवेश विहार की पेयजल समस्या का निदान जल्द होगा।

-प्रवर्तन दल को डेयरी हटाने के लिए भेजा जाएगा।

-अस्थाई खत्ते समाप्त करने का काम किया जाएगा।

-जर्जर सड़क के निर्माण की कार्रवाई बढ़ाई जाएगी।

----------------------

लोगों ने कहा कि ..........

-वार्ड में नियमित सफाई नहीं होती है। नालियां चोक हैं। जिससे घरों का पानी नहीं निकल पा रहा है। गंदा पानी घरों के सामने बहता है।

कुंवरजीत।

-20 साल पुराना इलाका है। लेकिन प्रवेश विहार में गांव से भी बदत्तर स्थिति है। मूलभुत सुविधाएं नगर निगम उपलब्ध नहीं करा पा रहा है।

संजू।

-वार्ड में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की दिक्कत है। प्रवेश विहार में सबमर्सिबल पंप खराब है। जिससे घरों में पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो रही है।

सुबोध।

-प्रवेश विहार समेत अन्य मोहल्लों में सीवर लाइन नहीं है। केवल एल ब्लाक में ही सीवर लाइन है। न ही जलनिकासी की व्यवस्था पर निगम का ध्यान है।

अशोक।

----------------

-वार्ड 63 प्रवेश विहार के लोगों की समस्या मौके पर देखी है। नालियों में बिजली के खंभे खड़े हैं। आधी-अधूरी नालियां बनी है। जिससे जलनिकासी नहीं हो रही है। इस समस्या का निदान कराने का आश्वासन दिया है।

सुनीता वर्मा, महापौर।

-प्रवेश विहार में नियमित सफाई, जलनिकासी और शुद्ध पेयजल आपूर्ति को लेकर लोगों ने शिकायतें की हैं। मौके पर ये समस्याएं मिली भी हैं। इनके निराकरण के लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी।

श्रद्धा शांडिल्यायन, अपर नगर आयुक्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.