कालोनी में पानी सप्लाई बंद है, हैंडपंप दे रहे पीला पानी
भोला रोड के निकट नगर निगम के वार्ड 38 की चंद्रशेखर कालोनी में लोग इन दिनों पेयजल किल्लत से परेशान हैं। टंकी से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है तो हैंडपंप से पीले रंग का पानी आ रहा है। जिससे लोगों को प्यास बुझाना मुश्किल है।
मेरठ। भोला रोड के निकट नगर निगम के वार्ड 38 की चंद्रशेखर कालोनी में लोग इन दिनों पेयजल किल्लत से परेशान हैं। टंकी से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है तो हैंडपंप से पीले रंग का पानी आ रहा है। जिससे लोगों को प्यास बुझाना मुश्किल है।
कालोनी के वासियों ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि नियमित पानी नहीं आता है। दो हैंडपंप भी खराब पानी दे रहे हैं। कालोनीवासी सचिन, अनिल और रविंद्र ने बताया कि कालोनी में पानी की सप्लाई लाइन किशन बिहार टंकी से जुड़ी है। कभी कभार पानी सप्लाई होता है। कई बार नगर निगम में शिकायत दर्ज करा चुके हैं। लेकिन समस्या का निदान नहीं हुआ है। बताया कि कालोनी में दो हैंडपंप भी हैं। जो पीले रंग का पानी दे रहे हैं। यही पानी लोग पीने को मजबूर हैं। कुछ लोगों के यहां सबमर्सिबल पंप है। जहां से पानी भरते हैं। लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी नगर निगम ने संज्ञान नहीं लिया है।
इस महीने पेयजल संबंधी शिकायतें ज्यादा
नगर निगम के कंट्रोल रूम में इस महीने सबसे ज्यादा शिकायतें पेयजल संबंधी है। बीते अक्टूबर में शहर के 19 स्थानों से शिकायतें आई थी। जबकि इस महीने के 18 दिन में 13 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। पदमपुरा, मोहम्मदपुर डॉ. आंबेडकर पार्क, मोहनपुरी जगन्नाथपुरी, बक्सरा सिनेमा के पास, शास्त्री नगर, भूमिया का पुल सहित अन्य स्थानों में पेयजल को लेकर समस्या है। कहीं पर पानी की पाइप लाइन लीकेज होने के कारण गंदा पानी घरों में पहुंच रहा है तो कहीं पर पानी का प्रेशर इतना कमजोर है कि दूसरी मंजिल पर रहने वाले परिवारों को मोटर पंप लगाकर पानी खींचने को मजबूर हैं।
इन्होंने कहा--
चंद्रशेखर कालोनी में जल निगम ने पानी की पाइप लाइन बिछाई है। लेकिन सप्लाई अभी नियमित चालू नहीं की है। जलनिगम के एई से बात की गई है। जल्द ही समस्या हल होगी।
- अमित सिंह, अपर नगर आयुक्त।