Move to Jagran APP

शुक्र को फिर सूर्य से 'शीत' युद्ध

पर्वतीय इलाकों की ठंड एक बार फिर हवा के साथ पश्चिम उत्तर प्रदेश में उतर आई है। शुक्रवार का दिन गलन और कोहरे की चपेट में रहा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 05:21 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 05:21 AM (IST)
शुक्र को फिर सूर्य से 'शीत' युद्ध
शुक्र को फिर सूर्य से 'शीत' युद्ध

मेरठ, जेएनएन। पर्वतीय इलाकों की ठंड एक बार फिर हवा के साथ पश्चिम उत्तर प्रदेश में उतर आई है। शुक्रवार का दिन गलन और कोहरे की चपेट में रहा। मौसम ने अचानक करवट ली है। सुबह के समय घना कोहरा रहा। दोपहर डेढ़ बजे तक सूर्य देव ने कुछ मिनटों के लिए एक-दो बार दर्शन दिए। इसके बाद बादलों को भेदते हुए किसी तरह धूप धरती पर उतरी। पर गर्माहट न होने के कारण कंपकंपी दूर नहीं हुई। शाम होते ही पारा फिर एकदम से डूबता दिखा। वातावरण में अत्यधिक गलन होने के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया।

loksabha election banner

सुबह साढ़े सात बजे से 11.30 बजे तक तापमान केवल 1.2 डिग्री चढ़ पाया। एनसीआर और पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम बदल गया है। गुरुवार को जहां मौसम साफ था, वहीं शुक्रवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने सुबह 7:30 बजे 20 मीटर से कम दृश्यता दर्ज की। आ‌र्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 100 रहा। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया कि वातावरण में नमी उच्च स्तर और पारा लुढ़कने के कारण अधिक ऊंचाई वाले बादलों का निर्माण हो गया। ठीक से धूप न निकलने के कारण लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ा।

शिमला, कुल्लू से कम मेरठ का तापमान

मेरठ का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 15.6 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम सात डिग्री रहा। कुल्लू, मसूरी और वैष्णोदेवी दरबार की तुलना में मेरठ में ठंड अधिक रही। दिल्ली और मुजफ्फरनगर में रात का पारा कम रहा, पर दिन में पारा मेरठ से ज्यादा रहा।

शीतलहर का प्रकोप पश्चिम उत्तर प्रदेश के साथ मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी है। लखनऊ में भी अधिकतम तापमान मेरठ के समान रहा। अलीगढ़ में 14.4 डिग्री दर्ज किया गया।

पूर्वानुमान

मेरठ समेत पश्चिम, मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जनपदों में जोरदार ठंड का प्रकोप रहने की संभावना है। आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों ने एनसीआर और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की आशंका जताई है । सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और हिमपात की आशंका है। अगले पांच दिनों तक कोहरा और शीतलहर का प्रकोप रहेगा।

22 जनवरी को जनपदों में तापमान का हाल

जनपद अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

मेरठ 15.6 7.0

दिल्ली 18.6 4.2

मुजफ्फरनगर 18.2 6.8

लखनऊ 15.6 6.3

अलीगढ़ 14.4 7.6

शिमला - 15.5 7.6

कुल्लू 16.4 2.2

मसूरी 18.8 7.0

वैष्णोदेवी जम्मू 18.9 7.6

22 जनवरी को दिन में इस तरह चढ़ता-गिरता रहा पारा

समय तापमान

7.30 - 9.6

11.30 - 10.8

2.30 - 14.8

5.30 - 14.2


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.