Move to Jagran APP

सरकार जगाने को किया जा रहा चक्का जाम, आवश्यक सेवाओं वाले वाहन रहेंगे बंद से मुक्त: नरेश टिकैत Muzaffarnagar News

चौधरी नरेश टिकैत ने 26 मार्च के प्रस्तावित बंद को लेकर कहा कि किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर सुबह 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक पूरे देश में बंद रखा जाएगा। संगठन ने निर्णय लिया है कि आवश्यक सेवाओं वाले वाहन बंद से मुक्त रखे जाएंगे।

By Taruna TayalEdited By: Published: Thu, 25 Mar 2021 09:33 PM (IST)Updated: Thu, 25 Mar 2021 09:33 PM (IST)
सरकार जगाने को किया जा रहा चक्का जाम, आवश्यक सेवाओं वाले वाहन रहेंगे बंद से मुक्त: नरेश टिकैत Muzaffarnagar News
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत

 मुजफ्फरनगर, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि शुक्रवार को चक्का जाम किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर किया गया है। सुबह 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक जाम रहेगा। आवश्यक सेवा और शादी-विवाह वाले वाहन जाम से मुक्त रखे जाएंगे।

loksabha election banner

बोले टिकैत- शांतिपूर्ण होगा जाम

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत ने 26 मार्च के प्रस्तावित बंद को लेकर कहा कि भाकियू आम जनता को परेशान नहीं करना चाहती। सरकार किसानों की बात नहीं सुन रही है। किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर सुबह 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक पूरे देश में बंद रखा जाएगा। सड़कें पूरी तरह बंद रहेंगी। संगठन ने निर्णय लिया है कि आवश्यक सेवाओं वाले वाहन एंबुलेंस, बारात के वाहन, सेना के वाहन, स्कूली वाहन, कैदी वाहन, पुलिस वाहन आदि बंद से मुक्त रखे जाएंगे। इनके वाहनों को जाम से मुक्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा परेशान है और वह जाम में फंसा है, तो कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वे किसी को परेशानी नहीं होने दें और उसे जाम से निकलवा दें। जाम शांतिपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को जगाने के लिए बंद किया गया है, जनता को परेशान करने के लिए नहीं। उन्होंने आम नागरिकों से भारत बंद में सहयोग की अपील की है। भाकियू के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने बताया कि जनपद में निर्धारित स्थान रामपुर तिराहा, शाहपुर चौकी तिराहा, लालू खेड़ी बस स्टैंड, नावला कोठी, चौधरी चरण ङ्क्षसह चौक मोरना, मोंटी तिराहा मीरापुर पर शांतिपूर्ण चक्का जाम लगाया जाएगा। जाम स्थल पर पानी व केले की व्यवस्था की जाएगी। जाम में फंसे छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था भी की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.