Move to Jagran APP

चिपियाना में रात को कुछ देर रोके जाएंगे वाहन

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर चिपियाना में रेलवे ओवरब्रिज तैयार करने के लिए गर्डर रखने की शुरूआत हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 01:45 AM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 01:45 AM (IST)
चिपियाना में रात को कुछ देर रोके जाएंगे वाहन
चिपियाना में रात को कुछ देर रोके जाएंगे वाहन

मेरठ, जेएनएन। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर चिपियाना में रेलवे ओवरब्रिज तैयार करने के लिए गर्डर रखने की शुरुआत गुरुवार रात 12 बजे से हो गई। यह स्थान डासना से यूपी गेट के बीच है। यहां पर 14 लेन का ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। इसी ओवरब्रिज की वजह से वहां पर जाम लगता है और दिल्ली-मेरठ के बीच रफ्तार का सुकून नहीं मिल पा रहा है।

loksabha election banner

रेलवे ओवरब्रिज पर गर्डर रखने के लिए आठ से 24 अप्रैल तक पहला ब्लाक लिया गया है। इसके बाद फिर ब्लाक लिया जाएगा। रात 12 बजे से सुबह चार बजे तक ब्लाक रहेगा। रोजाना दो गर्डर रखे जाएंगे। जब गर्डर उठाया जाएगा तब कुछ मिनट के लिए वाहन पुराने वाले पुल पर रोके जाएंगे। वाहन 15 से 30 मिनट तक रोके जा सकते हैं। ऐसा सिर्फ सुरक्षा के लिए किया जा रहा है। जब चिपियाना का यह आरओबी तैयार हो जाएगा तब एक्सप्रेस-वे को पूरा मान लिया जाएगा। मेरठ से दिल्ली तक जो 45 मिनट में पहुंचने का सपना देखा गया है वह भी पूरा हो सकेगा। उम्मीद है कि सितंबर तक ओवरब्रिज तैयार हो जाएगा। महाप्रबंधक सैयद हैदर ने बताया कि तेजी से कार्य किया जा रहा है। ट्रैफिक बाधित न हो इसके लिए पर्याप्त मार्शल लगाए गए हैं। काफी वाहन उल्टी दिशा में आ जाते हैं उनकी वजह से परेशान होती है।

सात दिन तक मेरठ से अंबाला के लिए एक और ट्रेन: अंबाला जाने वाले यात्रियों को कुछ दिनों के लिए एक और ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है। यात्री ट्रेन से चंडीगढ़ तक जा सकेंगे। गाजियाबाद से पानीपत के बीच रेलवे ओवरब्रिज के कार्य के चलते ऊंचाहार एक्सप्रेस (प्रयागराज संगम से चंडीगढ़ जाने वाली एक्सप्रेस) ट्रेन संख्या 04217 का संचालन 19 अप्रैल तक अलग-अलग दिनों में वाया मेरठ से होगा। यह ट्रेन कानपुर, टूंडला, अलीगढ़, दिल्ली व अंबाला होते हुए जाती है। 8 अप्रैल से यह परिवर्तन रूट से जाएगी। इसका रुट खुर्जा, मेरठ सिटी स्टेशन, सहारनपुर और वाया अंबाला होगा। 9,10,12,13,14,18 और 19 को ट्रेन मेरठ सिटी स्टेशन से गुजरेगी। मेरठ में सुबह 4:00 बजे पहुंचेगी वहीं, अंबाला पहुंचने का समय 8:00 बजे है। ट्रेन अलीगढ़ व अंबाला कैंट के बीच निरस्त रहेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत व कुरुक्षेत्र स्टेशन नहीं जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.