Accident in Bijnor: बारात में जा रहा वाहन पलटा, दो की मौत, 6 घायल Bijnaur News
Accident in Bijnor नगीना मार्ग पर मंगलवार दोपहर बरात में जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसमें सवार 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बिजनौर, जेएनएन। नगीना मार्ग पर मंगलवार दोपहर बरात में जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएससी में भर्ती कराया गया, जहां 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 को रेफर कर दिया गया है।
यह है मामला
स्योहारा क्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी सुखलाल सिंह की आज शादी होनी थी। बरात नजीबाबाद क्षेत्र के गांव कोटकादर जा रही थी। कुछ लोग बरात में शामिल होने के लिए जा रहे थे, बताया गया है कि मालवाहक वाहन (छोटा हाथी) में आठ लोग सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन धामपुर क्षेत्र में नगीना रोड पर गांव पीपलसाना के पास पहुंचा अचानक वाहन का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में आठ लोग घायल हो गए, आसपास के लोगों ने सभी को वाहन से निकाला और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को सीएचसी धामपुर में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने 62 वर्षीय भोलू बाल्मीकि और 48 वर्षीय सुरेश कुमार निवासी भोगपुर को मृत घोषित कर दिया। मृतक सुरेश कुमार दूल्हा सुखलाल का चाचा है। इस घटना में कावेंद्र, संजय, जयप्रकाश, जसवंत, भीम और राजा 6 लोग घायल हो गए। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।