Valentines Day: प्रेमियों के लिए भारी पड़ सकता है आज का दिन, क्योंकि प्रेम के कारक शुक्र का रवि से रहता है छत्तीस का आंकड़ा
वेलेंटाइन डे रविवार को है। ज्योतिषविदों के अनुसार प्रेम और आसक्ति के पर्व का सूर्य देव के दिवस पड़ना बहुत अच्छा योग नहीं है। इसका प्रभाव प्रेमी जोड़ों पर पड़ सकता है। आपस में मन मोटाव से लेकर कई समस्याएं सामने आ सकती है। ज्योतिषविद भारत ज्ञान भूषण कहते हैं...
मेरठ, जेएनएन। वेलेंटाइन डे रविवार को है। ज्योतिषविदों के अनुसार प्रेम और आसक्ति के पर्व का सूर्य देव के दिवस पड़ना बहुत अच्छा योग नहीं है। इसका प्रभाव प्रेमी जोड़ों पर पड़ सकता है। आपस में मन मोटाव से लेकर कई समस्याएं सामने आ सकती है। ज्योतिष विद भारत ज्ञान भूषण कहते हैं प्यार का कारक ग्रह शुक्र होता है। सूर्य और शुक्र परस्पर विरोधी ग्रह हैं। ऐसे में प्रेमीयों के बीच परस्पर मनमुटाव और टकराव हो सकता है।
भारत ज्ञान भूषण ने बताया कि जिनकी जन्मतिथि का मूलांक एक होता है वह घमंडी और अकड़ वाले होते हैं। इनकी 2,4 और 7 अंक वालों से अच्छी मित्रता होती है। जिनकी जन्मतिथि का मूलांक दो होता है उनका स्वामी चंद्रमा होता है। यह चंचल स्वभाव के होते हैं। इनकी एक, चार और सात मूलांक वालों से अच्छी निभती है। जिनका मूलांक तीन होता है उनका स्वामी बृहस्पति होता है। यह उपदेश देने में माहिर होते हैं। इनकी छह और नौ अंक वालों से अच्छी यारी होती है। जिनकी जन्मतिथि का मूलांक चार होता है वह हर कार्य में जल्दबाजी करते हैं।
भावुक और कोमल दिल वाले होते हैं। इनकी दोस्ती एक, दो और सात अंक वालों से होती है। जिनका मूलांक पांच होता है वह किसी से पटती नहीं है। जिनका मूलांक छह होता है इस अंक का स्वामी शुक्र होता है, यह रोमांटिक मिजाज के होते हैं। जिनका मूलांक सात होता है यह क्रिएटिव होते हैं। जिनका मूलांक आठ होता है उनका स्वामी शनि होती है। यह न्याय प्रिय और सच बोलने वाले होते हैं। मूलांक नौ का स्वामी मंगल होता है इनको गुस्सा बहुत आता है। तीन, छह और नौ अंक वालों से खूब पटती है।