Move to Jagran APP

भाजयुमो व नगर निगम कर्मचारियों में टकराव, सहायक नगर आयुक्‍त की कार तोड़ी; थाने का किया घेराव Meerut News

Fight Between BJP and Hindu organization in Meerut भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर निगम के अफसर तथा कर्मचारियों में जिला अस्पताल से लेकर नगर निगम तक जमकर बवाल हुआ। सहायक नगर आयुक्त की गाड़ी रोक कर अभद्रता की गई।

By Prem BhattEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 07:13 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 10:35 PM (IST)
भाजयुमो व नगर निगम कर्मचारियों में टकराव, सहायक नगर आयुक्‍त की कार तोड़ी; थाने का किया घेराव Meerut News
नगर निगम में भाजपा कार्यकर्ता को कर्मचारियों व अध्यक्ष ने पीटा थाने पहुंचे भाजपाई

मेरठ, जेएनएन। भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं और नगर निगम कर्मचारियों में शुक्रवार को जिला अस्पताल से लेकर नगर निगम तक जमकर बवाल हुआ। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सहायक नगर आयुक्त की गाड़ी रोक कर अभद्रता की। उनकी गाड़ी में तोडफ़ोड़ की। नगर निगम में कर्मचारियों और प्रवर्तन दल के सदस्यों से भाजयुमो कार्यकर्ताओं की भिड़ंत हुई। कार्यकर्ताओं ने देहली गेट थाने का घेराव किया। सीओ के पहुंचने पर दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

loksabha election banner

पिछले हफ्ते लोहियानगर डंपिंग ग्राउंड में जिंदा गोवंश दबाने के मामले में नगर निगम ने आउटसोर्स कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी थी। भाजयुमो की मांग है कि इस मामले में संलिप्त दो नियमित कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जाए। इसी को लेकर भाजयुमो के पदाधिकारी विनोद जाहिदपुर, शंभू पहलवान, गगन सोम, अक्षय भड़ाना, नोनू पंडित सहायक नगर आयुक्त प्रथम ब्रजपाल सिंह से मिलने पहुंचे। उस समय ब्रजपाल कार में सवार होकर कैंप कार्यालय के लिए निकल गए। कार्यकर्ताओं ने उनकी कार का पीछा कर प्यारे लाल शर्मा अस्पताल के सामने रोक लिया। ब्रजपाल से अभद्रता करते हुए वापस नगर निगम में चलने को कहा। 

आरोप है कि उनके अर्दली और चालक से हाथापाई की। उनकी कार में तोडफ़ोड़ कर दी। कार्यकर्ता सहायक नगर आयुक्त को लेकर नगर निगम कार्यालय में पहुंच गए। वहां मौजूद लेखपाल कुंवरपाल व अन्य कर्मचारी एकत्र हुए और भाजयुमो कार्यकर्ताओं का विरोध किया। इसी बीच प्रवर्तन दल की टीम पहुंच गई। भाजयुमो कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। हंगामा शुरू कर दिया। गाली-गलौज की। इसी को लेकर दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। यहां से निकलकर कार्यकर्ता थाने को चल दिए। इसी बीच नगर निगम में कर्मचारी नेता अनीस साथियों के साथ पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने नोनू पंडित को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। 

मारपीट की सूचना पर युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा कार्यकर्ताओं व बलराज डूंगर के साथ थाने पहुंचे। पुलिस ने नोनू पंडित को अस्पताल भेजा। सहायक नगर आयुक्त की तरफ से विनोद जाहिदपुर समेत 25 अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई। नोनू पंडित की तरफ से कर्मचारी नेता अनीस और लेखपाल व प्रवर्तन दल के सदस्यों के खिलाफ तहरीर दी गई।

एसएसपी ने सीओ को सौंपी जांच

भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल तक मामला पहुंचा। उन्होंने कप्तान से बात की। नगर आयुक्त ने भी एसएसपी से बात की। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि दोनों तरफ की तहरीर लेकर सीओ कोतवाली को जांच सौंप दी है। पुलिस घटनाक्रम की सभी वीडियो एकत्र कर रही है। मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। 

नगर निगम में मची अफरा-तफरी

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में जमकल बवाल काटा। जैसे ही निगम कर्मचारियों को पता चला कि सहायक नगर आयुक्त प्रथम की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया है, सभी उनके दफ्तर पहुंच गए। कामकाज ठप हो गया। भाजयुमो कार्यकर्ता सहायक नगर आयुक्त के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। दोपहर डेढ़ बजे के बाद नगर निगम में कोई काम नहीं हो सका। 

इन्होंने कहा-

भाजयुमो कार्यकर्ता गोवंश दफनाने के प्रकरण में कार्रवाई के लिए दबाव बना रहे थे। जबकि इस प्रकरण में एक आउटसोर्स कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। मेरी गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवाया गया। मुझसे और मेरे स्टाफ से अभद्रता की गई। सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर देहली गेट थाने में दी है। -ब्रजपाल सिंह, सहायक नगर आयुक्त प्रथम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.