Move to Jagran APP

यूपी : अनूठे दीवाने,150 देशों के दुर्लभ सिक्के हैं बुलंदशहर के शारिक की जीवन पूंजी

बुलंदशहर के मोहल्ला यदु विहार निवासी मोहम्मद शारिक के यहां सिक्कों के संग्रहालय में 174 साल पुराने दुर्लभ सिक्के मौजूद हैं। 150 से अधिक देशों के सिक्के इनके सिक्का संग्रहालय की शोभा बढ़ा रहे हैं। इन्‍हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Fri, 14 May 2021 10:00 PM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 10:00 PM (IST)
यूपी : अनूठे दीवाने,150 देशों के दुर्लभ सिक्के हैं बुलंदशहर के शारिक की जीवन पूंजी
बुलंदशहर में 150 से अधिक देशों के सिक्के मौजूद हैं।

अमर सिंह राघव, बुलंदशहर। लोग जीवन पैसा कमाने और एकत्र करने में बिता देते हैं, लेकिन शहर के मोहल्ला यदु विहार निवासी मोहम्मद शारिक की सोच इससे जुदा है। इनके सिक्कों के संग्रहालय में 174 साल पुराने दुर्लभ सिक्के मौजूद हैं। 150 से अधिक देशों के सिक्के इनके सिक्का संग्रहालय की शोभा बढ़ा रहे हैं। इनके सिक्का संग्रहालय को देखने के लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं।

loksabha election banner

कलेक्‍शन दादाजी ने किया था शुरू

सिक्का किसी भी देश की संस्कृति, सभ्यता, कला, इतिहास व शासन व्यवस्था तथा अर्थव्यवस्था का आइना होता है। इन सिक्कों के माध्यम ये हमें अपनी प्राचीन और गौरव पूर्ण संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। शहर की यदुविहार बीसा कालोनी निवासी मोहम्मद शारिक संविदा पर मुख्य डाकघर में काम करते हैं। शारिक को सिक्का संग्रह का जुनून विरासत में मिला है। इनके दादा जी ने सिक्का संग्रह करना शुरू किया। इसकी वजह थी कि सिक्का संग्रह बच्चों को मनोरंजन के साथ ज्ञान देने का बेहतर साधन है। यह सिक्का संग्रहालय विभिन्न सभ्यताओं, राजवंशों व इतिहास की उथल-पुथल की विरासत हैं।

दूर-दूर से आते हैं लोग

दादा जी के बाद वालिद और वह बचपन से ही सिक्का संग्रह करने में जुटे हैं। भारत का सन 1875 का एक रुपये का सिक्का सिक्का संग्रह की शोभा बढ़ाने के साथ भारतीय संस्कृति विरासत को संजोए हुए हैं। सिक्का संग्रह में तांबा, चांदी एल्युमिनियम, स्टेनलेस स्टील, जस्ता और निकल संयोजन के सिक्कों समेत प्लास्टिक के नोट भी मौजूद हैं। संग्रहालय में लगभग 150 से अधिक देशों के सिक्के और नोट हैं। इतना ही शारिक के सिक्का संग्रह का जुनून रिश्तेदारों व परिचितों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। विदेशों की यात्रा के दौरान रिश्तेदार उनके संग्रह के लिए वहां के सिक्के लाना नहीं भूलते हैं। शारिक के सिक्कों को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

इन देशों के है सिक्के

शारिक के सिक्का संग्रह में अमेरिका, नेपाल, स्वीडन, इंग्लैंड, जर्मनी, कुवैत, पाकिस्तान, स्पेन, सऊदी अरब, ईराक, ईरान, युगोस्लाविया, कजाकिस्तान, ओमान समेत 150 से अधिक देशों के शताब्दी पुराने दुर्लभ सिक्का मौजूद हैं।

इनका कहना है

सिक्का संग्रहालय में 150 से अधिक देशों के विभिन्न मुद्राओं के सिक्के मौजूद हैं। संग्रहालय में भारत का 1875 का एक रुपये का सिक्का सबसे पुरानी मुद्रा है।

- मोहम्मद शारिक

शारिक संविदा कर्मचारी है उसके सिक्कों का संग्रह वास्तव में सराहनीय व प्रेरणादायी है।

- केएस यादव, डाक अधीक्षक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.