Move to Jagran APP

UP Chunav 2022: सहारनपुर में स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा बयान- वंदेमातरम बोलना सांप्रदायिकता है तो हम सांप्रदायिक हैं

UP Vidhan Sabha Election 2022 सहारनपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी सरकार ने गुंडागर्दी को समाप्त कर सुशासन दिया है।

By Parveen VashishtaEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 06:50 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 06:50 PM (IST)
UP Chunav 2022:  सहारनपुर में स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा बयान- वंदेमातरम बोलना सांप्रदायिकता है तो हम सांप्रदायिक हैं
सहारनपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि विपक्षी पार्टियां हमारे ऊपर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाती हैं। यदि वंदेमातरम कहना सांप्रदायिक है, भारत माता की जय बोलना सांप्रदायिक है और 370 हटाना सांप्रदायिकता है तो हम सांप्रदायिक हैं, हमें इस पर गर्व है।

loksabha election banner

सरकार की उपलब्‍धियां गिनाईं 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को सरसावा के अंबाला रोड स्थित सिरोही पैलेस में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी सरकार ने गुंडागर्दी को समाप्त कर सुशासन दिया है। आज महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कि सपा, बसपा या कांग्रेस सभी का शासन देखा है, कांग्रेस ने 70 साल तक देश को लूटा, यही नहीं उसने राम को भी नकारा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि ना हम खाएंगे और ना ही खाने देंगे इसी तरह उन्होंने सीमा पर देश के जवानों के बीच कहा था कि ना चैन से सोएंगे और ना ही सोने देंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी मुकुट से भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी, सरसावा के नगर अध्यक्ष सुशील कांबोज आदि मौजूद रहे। 

अनुसूचित मोर्चा के नगर अध्यक्ष के घर किया भोजन 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह प्रभावी जन संवाद कार्यक्रम के बाद गांव जलालपुर में पहुंची जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भाजपा को जिताने की अपील की। इसके बाद में सरसावा में बूथ नंबर 177 पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नगर अध्यक्ष हरिपाल सिंह व समय सिंह के घर पर भोजन करने पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.