Move to Jagran APP

UP Election 2022: सभी को छोड़ देना, मोदी और योगी को मत छोड़ना, मेरठ में बोले- स्वतंत्र देव सिंह

UP Vidhan Sabha Election 2022 मेरठ के खरखौदा में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सूबे में पांच साल में कोई दंगा नहीं हुआ है। विपक्ष जिन्ना की बात करके मुसलमान को भड़काकर दंगा करना चाहता है।

By Parveen VashishtaEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 12:52 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 12:52 PM (IST)
UP Election 2022: सभी को छोड़ देना, मोदी और योगी को मत छोड़ना, मेरठ में बोले- स्वतंत्र देव सिंह
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मेरठ में

मेरठ, जागरण संवाददाता। खरखौदा में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। उन्‍हें बिजली मिल रही है। किसानों को तमाम योजनाओं का लाभ मिल रहा है। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास के आधार पर काम किया है।

loksabha election banner

'विपक्ष जिन्ना की बात कर कराना चाहता है दंगा'

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सूबे में पांच साल में कोई दंगा नहीं हुआ। विपक्ष जिन्ना की बात करके मुसलमान को भड़काकर दंगा करना चाहता है। यह चुनाव जातिवाद का नहीं है। यह चुनाव राष्‍टृवाद का है। विपक्ष ने  सत्तर साल तक देश को लूूटा है । राम मंदिर के विरोध में काम किया है। उन्‍होंने योगी आदित्‍यनाथ को पुनः मुख्‍यमंत्री बनाने की अपील की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सभी को छोड़ देना, लेकिन मोदी और योगी को मत छोड़ना। अगर सरकार नहीं आई तो वेस्ट यूपी में बेटियां घर से उठा ली जाएंगी।  यह चुनाव नहीं युद्ध है, देश भाजपाराज में सुरक्षित है। अब कश्मीर में सेना की गाड़ी पर पत्थर नहीं फूल बरसाए जाते हैं। गलतियों को भूल कर कमल को अपनाएं। मोदी और योगी के पास अपना कोई मकान नहीं है। पिता की मौत के बाद योगी आदित्‍यनाथ अपने घर भी नहीं जाते। जनता की सेवा करने में लगे रहते हैं। उन्‍होंने कहा कि विकास को लेकर कुर्ता फैलाकर वोट मांगता हूं। उन्‍होंने 80 से 90 प्रतिशत तक मतदान करने की अपील की। कहा कि आतंकवाद समाप्त करना हे तो प्रधानी चुनाव की तरह मतदान करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.