Move to Jagran APP

UP Election 2022: रालोद के टिकट घोषित होते ही बागपत के सपाइयों में उबाल, जानें क्या है मामला

UP Vidhan Sabha Election 2022 बागपत में सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी से नाराजगी जताकर कहा कि जिले में हमने पार्टी को अपने खून-पसीने से सींचा है। किसान आंदोलन के दौरान पुलिस की बर्बरता का शिकार भी हुए।

By Parveen VashishtaEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 07:44 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 07:44 PM (IST)
UP Election 2022: रालोद के टिकट घोषित होते ही बागपत के सपाइयों में उबाल, जानें क्या है मामला
बागपत में सपा का एक भी प्रत्याशी घोषित नहीं करने पर विरोध करते सपा कार्यकर्ता।

बागपत, जागरण संवाददाता। रालोद के बड़ौत और छपरौली से उम्मीदवार घोषित होने से जिले के सपाइयों को झटका लगा है। गठबंधन में बागपत की तीनों सीट रालोद के हिस्से में जाने से सपाइयों में आक्रोश है। गठबंधन में सपा को एक सीट मिलने की कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी। सपाईयों ने लखनऊ जाकर पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात कर अपनी बात रखने का फैसला लिया है।

loksabha election banner

बोले सपाई- खून-पसीने से सींची है पार्टी

सोमवार को जैसे ही रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने उम्मीदवार घोषित किए वैसे ही सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बागपत में पार्टी कार्यालय पर बैठक कर नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी से नाराजगी जताकर कहा कि बागपत में हमनें पार्टी को अपने खून-पसीने से सींची है। किसान आंदोलन के दौरान सपाइयों को पुलिस की बर्बरता का शिकार

होना पड़ा। पुलिस ने कईयों पर मुकदमें दर्ज किए, लेकिन अब बागपत की तीनों सीटें रालोद को दे दी।

बागपत लोकसभा क्षेत्र में सपा को कोई सीट नहीं

कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि बागपत लोकसभा क्षेत्र में छपरौली, बड़ौत, बागपत, सिवालखास और मोदीनगर सीटों में सपा को एक भी सीट नहीं मिलना कतई न्यायोचित नहीं है। यह कदम कार्यकर्ताओं का मनोबल तोडऩे वाला है। सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष डा.सीमा यादव ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नाराजगी दूर होती दिखाई नहीं दी। कार्यकर्ताओं ने लखनऊ जाकर अखिलेश यादव के सामने अपनी बात रखने का फैसला लिया। सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावना हाईकमान तक पहुंचाएंगे।

'संघर्ष हमने किया और फायदा रालोद ले गई'

एक कार्यकर्ता को आक्रोश में कहते सुना कि संघर्ष हमने किया और फायदा रालोद उठा ले गई। हम ठन-ठप गोपाल रह गए।

बड़ौत पर थी नजर

सपा नेता व कार्यकर्ता मानकर चल रहे थे कि गठबंधन में बागपत की तीनों सीट में बड़ौत सपा को मिलेगी। एक सपा नेता काफी दिनों से चुनाव लडऩे की तैयारी में जुटे थे लेकिन अब उनका सपना धरा रह गया।

प्रदेश अध्यक्ष से की फोन की बात

एक स्थानीय सपा नेता ने बताया कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को कार्यकर्ताओं के आक्रोश से अवगत कराया है। प्रदेश अध्यक्ष को यह याद दिलाया कि उन्होंने बागपत दौरे के दौरान गठबंधन में बागपत से एक सीट पर सपा उम्मीदवार को लड़ाने का भरोसा दिया था।

इन्होंने कहा

यह बात सही है कि एक भी सीट सपा के हिस्से में नहीं आने से कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की, लेकिन बगावत जैसी कोई बात नहीं हैं। हमनें कार्यकर्ताओं को समझाया है। अपनी बात रखने 150 कार्यकर्ता लखनऊ गए हैं। हम गठबंधन के उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाएंगे।

मनोज चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.