Move to Jagran APP

UP Election 2022 : कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व गृह राज्यमंत्री के बेटे सलमान बसपा में शामिल, इस सीट से लड़ेगें चुनाव

UP Vidhan Sabha Election 2022 पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे पुराने कांग्रेस नेताओं में से एक पूर्व मंत्री सईदुज्जमां के बेटे सलमान सईद बसपा में शामिल हो गए हैं। 2016 के उपचुनाव में वह कांग्रेस के टिकट पर मुजफ्फरनगर सदर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।

By Parveen VashishtaEdited By: Published: Thu, 13 Jan 2022 12:35 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jan 2022 12:35 PM (IST)
UP Election 2022 : कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व गृह राज्यमंत्री के बेटे सलमान बसपा में शामिल, इस सीट से लड़ेगें चुनाव
पूर्व गृह राज्यमंत्री के बेटे सलमान बसपा में शामिल

मुजफ्फरनगर, जागरण संवाददाता। जिले में कांग्रेस को फिर से एक बड़ा झटका लग गया है। पूर्व गृह राज्यमंत्री सईदुज्जमां के बेटे सलमान सईद नेे बसपा का दामन थाम लिया है। पश्चिमी यूपी में लगातार हो रहे बदलाव से सियासी समीकरण भी बदल जाएंगे।

loksabha election banner

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे पुराने कांग्रेस नेताओं में शुमार पूर्व मंत्री सईदुज्जमां के बेटे सलमान सईद बसपा में शामिल हो गए हैं। चरथावल विधानसभा सीट से सईद को प्रत्याशी बनाया गया है। 2016 के उपचुनाव में वह कांग्रेस के टिकट पर सदर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। इस चुनाव में सलमान को दस हजार वोट मिली थी। सलमान के दादा सईद मुर्तजा बीकेडी के टिकट पर 1969 में विधायक और 1977 में सांसद रहे। पिता सईदुज्जमां 1985 में मोरना से विधायक और 1999 में मुजफ्फरनगर से सांसद रहे हैं। अपने सांसद कार्यकाल में सईदुज्जमां केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रह चुके है।

हाल-फिलहाल जिेले में कांग्रेस को दूसरा झटका 

पश्चिम उत्तर प्रदेश की सियासत में जिले से कांग्रेस को दूसरा बड़ा झटका लगा है। पिछले दिनों पूर्व राज्यसभा सदस्य हरेंद्र मलिक ने अपने पूर्व विधायक पुत्र के साथ कांग्रेस को गुडबाय कह दिया था। उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थामा था। पड़ोसी जिले सहारनपुर से भी पूर्व विधायक इमरान मसूद और कांग्रेस के दोनों विधायक कांग्रेस छोड़ चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.