Move to Jagran APP

UP Election 2022: भाजपा कार्यकर्ता की टिप्पणी से भड़के रालोद कार्यकर्ता, पुलिस ने कराया शांत

UP Assembly Election 2022 भाजपा प्रत्याशी मृगांका स‍िंह के कार्यक्रम से पहले एक भाजपा कार्यकर्ता की टिप्पणी से रालोद कार्यकर्ता भड़क उठे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को किया शांत।

By Taruna TayalEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 08:00 AM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 08:00 AM (IST)
UP Election 2022: भाजपा कार्यकर्ता की टिप्पणी से भड़के रालोद कार्यकर्ता, पुलिस ने कराया शांत
शामली में टिप्पणी से भड़के रालोद कार्यकर्ता।

शामली, जागरण संवाददाता। भाजपा प्रत्याशी मृगांका स‍िंह के कार्यक्रम से पहले एक भाजपा कार्यकर्ता की टिप्पणी से रालोद कार्यकर्ता भड़क उठे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। पुलिस मौके पर पहुंची और रालोद कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत किया।

loksabha election banner

ऊन स्थित डीएवी इंटर कालेज में भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह का शुक्रवार को कार्यक्रम था। कार्यक्रम से कुछ समय पहले भाजपा के एक कार्यकर्ता ने रालोद को लेकर टिप्पणी कर दी। जानकारी मिलते ही रालोद कार्यकर्ता भड़क उठे। रालोद कार्यकर्ता एकत्र होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। वहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की। टिप्पणी करने वाला वहां से निकल लिया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने रालोद कार्यकर्ताओं को समझाकर घर भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

समर्थकों ने बंद कराया गाना

शामली सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल शुक्रवार को जनसंपर्क के लिए नाला गांव में पहुंचे थे। इसी दौरान रालोद सर्मथक एक युवक गली में ट्रैक्टर लेकर गुजर रहा था। आरोप है युवक ने ट्रैक्टर पर आरएलडी के समर्थन में गाना बजा रखा था। विधायक के समर्थकों ने इस पर विरोध जताया तो युवक ने गाना बंद कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.