Move to Jagran APP

UP Election Candidate List 2022: कांग्रेस ने जारी की 41 प्रत्याशियों की नई सूची, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

Congress Candidate List 2022 UP Election कांग्रेस ने जारी की 41 प्रत्याशियों की नई सूची मेरठ और आसपास के जिलों के 24 नाम शामिल। पुरकाजी सीट से पूर्व मंत्री दीपक कुमार तथा मुजफ्फरनगर व मेरठ के जिला अध्यक्ष भी मैदान में।

By Taruna TayalEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 06:30 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 05:25 PM (IST)
UP Election Candidate List 2022: कांग्रेस ने जारी की 41 प्रत्याशियों की नई सूची, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस को पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और जिलाध्यक्षों का सहारा।

मेरठ, जागरण संवाददाता। प्रदेश में लंबे समय से खोई राजनीतिक जमीन तलाश रही कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की नई सूची जारी की। 41 प्रत्याशियों की इस सूची में मेरठ, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत व सहारनपुर के 24 नाम शामिल हैं। पार्टी ने चुनावी रण में जहां पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्षों को मैदान में उतारा है। वहीं, किसान आंदोलन से चर्चा में आईं पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज पूनम पंडित को बुलंदशहर की स्याना सीट से प्रत्याशी बनाया है।

loksabha election banner

जारी सूची में मेरठ जिले के पांच नाम शामिल हैं। इनमें जिलाध्यक्ष अवनीश काजला को पार्टी ने कैंट सीट से प्रत्याशी बनाया है। जबकि चार सीटों पर कोई चर्चित चेहरा मैदान में नहीं है। बुलंदशहर की सभी सात सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। अनूपशहर से पूर्व विधायक चौधरी गजेंद्र ङ्क्षसह और स्याना सीट पर युवा किसान नेता पूनम पंडित और खुर्जा सुरक्षित सीट पर पूर्व जिलाध्यक्ष टुक्कीमल खटीक को प्रत्याशी बनाया गया है।

मुजफ्फरनगर की भी सभी छह सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। पार्टी ने यहां एक पूर्व मंत्री, एक पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष को मैदान में उतारा है। सदर से पार्टी के जिलाध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा, पुरकाजी से पूर्व मंत्री दीपक कुमार, मीरापुर से पूर्व विधायक मौलाना जमील कासमी को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। बसपा छोड़कर कांग्रेस में आए अरशद राणा की पत्नी डा. यासमीन राणा को चरथावल से टिकट मिला है। अरसद का हाल ही में टिकट के लिए दिए पैसों को लेकर कोतवाली में रोते हुए वीडियो वायरल हुआ था।

शामली की तीन सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया गया है। जबकि बागपत में बागपत सीट से अनिल देव त्यागी व बड़ौत सीट से राहुल कश्यप को उम्मीदवार घोषित किए हैं।

सहारनपुर और बिजनौर में दूसरे चरण में चुनाव होना है। सहारनपुर से आज की सूची में केवल सहारनपुर नगर सीट से सुखविंद्र कौर का नाम शामिल है जबकि बिजनौर में पार्टी ने अभी कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

मेरठ

सिवालखास : जगदीश शर्मा

सरधना : सईद रियानुद्दीन

मेरठ शहर : रंजन शर्मा

मेरठ दक्षिण : नफीस सैफी

मेरठ कैंट : अवनीश काजला

बुलंदशहर

सदर : सुशील चौधरी

खुर्जा : टुक्कीमल खटीक

शिकारपुर : जियाउर्रहमान

सिकंदराबाद : सलीम अख्तर

अनूपशहर : गजेंद्र सिंह

स्याना : पूनम पंडित

डिबाई : सुनीता शर्मा

मुजफ्फरनगर

सदर : सुबोध शर्मा

पुरकाजी : दीपक कुमार

खतौली : गौरव भाटी

मीरापुर : मौलाना जमील कासमी

चरथावल : डा. यासमीन राणा

बुढ़ाना : देवेंद्र कश्यप

शामली

कैराना : हाजी अखलाक

शामली : अय्यूब जंग

थानाभवन : सत्या सत्यम सैनी

बागपत

बागपत : अनिल देव त्यागी

बड़ौत : राहुल कश्यप

सहारनपुर

नगर : सुखविंद्र कौर

(बिजनौर में अभी कोई प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ है)

किसान नेता पूनम पंडित को मिला टिकट

किसान आंदोलन से किसान नेता के रूप में उभरी पूनम पंडित को कांग्रेस ने स्याना सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। पूनम पंडित सिकंदराबाद के ईस्माइलपुर गांव की रहने वाली हैं। वह अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज भी रहीं हैं। पूनम पंडित ने पिछले दिनों ही कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है।

Koo App

My wishes to friends in Manipur, Meghalaya and Tripura on their respective Statehood day. These jewels from the North Eastern part of our country are a source of much pride for all of us. I hope the beautiful people from these states thrive and prosper.

View attached media content - Bihar Congress (@INCBihar) 21 Jan 2022

Koo App

कांग्रेस के साथ। बदलेंगे हालात।। #कांग्रेसकाभर्तीविधान

View attached media content - Bihar Congress (@INCBihar) 21 Jan 2022

Koo App

कांग्रेस का भर्ती विधान यूपी के युवाओं को रोजगार दिलाएगा, यूपी में परिवर्तन लाएगा। भर्ती विधान कमिटमेंट हैं, जिसे हम हर हाल में पूरा करेंगे। यह भर्ती विधान युवाओं के सपनों को साकार करेगा। #कांग्रेसकाभर्तीविधान

View attached media content - Bihar Congress (@INCBihar) 21 Jan 2022

Koo App

देश और UP की समस्या हिंदुस्तान के हर युवा को मालूम है। UP के युवा मेनिफेस्टो को रिलीज करने के पीछे सोच यही है कि यूपी के युवा का जो भविष्य है उसके लिए कांग्रेस के खोखले शब्द नहीं, मगर एक स्ट्रेटजी है कि हम आपको रोजगार कैसे दिलाएंगे : श्री @RahulGandhi #कांग्रेसकाभर्तीविधान

View attached media content - Bihar Congress (@INCBihar) 21 Jan 2022

Koo App

आज यूपी के युवाओं के उज्जवल भविष्य का आगाज होगा। आज दोपहर 12 बजे श्री राहुल गांधी जी व श्रीमती प्रियंका गांधी जी यूपी के युवा घोषणापत्र को जनता के समक्ष रखेंगे। आप सभी प्रेसवार्ता को लाइव सुन कर युवाओं के लिए रोडमैप को जानिए।

View attached media content - MP CONGRESS (@MPCONGRESS) 21 Jan 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.