Move to Jagran APP

UP Elections 2022: दस दिन में कोरोना की थर्ड वेव पर काबू पा लेंगे, मेरठ में बोले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

UP Vidhan Sabha Election 2022 सीएम योगी मेरठ दौरे पर पहुंच चुके हैं। दो वर्षों के इंतजार के बाद हस्तिनापुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ। मतदाता संवाद के दौरान टटोलेंगे हस्तिनापुर की नब्ज। मेडिकल कालेज में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का निरीक्षण भी करेंगे।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 12:54 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 03:42 PM (IST)
UP Elections 2022: दस दिन में कोरोना की थर्ड वेव पर काबू पा लेंगे, मेरठ में बोले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ
UP Vidhan Sabha Election 2022: सीएम योगी आज मेरठ के दौरे पर हैं।

मेरठ, जागरण संवाददाता।  UP Assembly Elections 2022 मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शुक्रवार को मेरठ पहुंचे। मेडिकल में सीएम ने कोविड वार्ड को निरीक्षण किया। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्‍होंने कहा कि कोरोना से जीवन और जीविका बचाने के लिए पीएम की अगुवाई में कार्य हुआ। सेकेंड वेव के दौरान ऑक्सीजन की कमी भी हुई।

loksabha election banner

551 ऑक्सीजन प्लांट प्रदेश और 29 मेरठ में प्लांट लगे। उत्तर प्रदेश में कल तक 25.53 करोड़ को टीका लगा। 28 प्लांट मेरठ में क्रियाशील हैं। वैक्सीन के बारे में शुरुआती दौरान लोगों ने भ्रम फैलाया। इसे बीजेपी का वैक्सीन कहा गया, लेकिन टीकाकरण के कारण ही थर्ड वेव कम प्रभावी रही। जीवन और जीविका बचाने के लिए लोगों को वैक्सीन के साथ ही गरीब हाथ न फैलाना पड़े इसके लिए मुफ्त राशन दिया जा रहा है। 10 दिन के अंदर अनुमान है थर्ड वेव पर भी हम काबू पा लेंगे। 

41 लाख से अधिक लोगों को टीका

बच्चे को संक्रमण से बचाने के लिए स्कूल कॉलेज बंद हुए है, जल्द वह भी खुलेंगे। मेरठ में भी 41 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। मेरठ में भी प्रयास हो कि अगले 7 से 10 में सभी को कम से कम पहली डोज और चुनाव के पहले तक 75 प्रतिशत को दोनों डोज लगाने का प्रयास हो। मेडिकल से माल रोड होते हुए कंकरखेड़ा के लिए निकले सीएम। वहीं इस बीच सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, कैंट भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल कंकरखेड़ा के अंबेडकर गेट चौक पर पहुंचे हैं। जहां पहले से ही भारी भीड़ मौजूद है। माइक के जरिए सांसद और अमित अग्रवाल ने भीड़ को कोविड-19 के नियमों का पालन करने के साथ व्यवस्था बनाने की अपील की है। हालांकि पुलिस ने दोनों तरफ से लगाकर को रोकने का प्रयास किया है। बाद में हस्तिनापुर पहुंचा सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर।

मेरठ में सीएम योगी ने 18 मिनट तक मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। देखें वीडियो

भव्‍य स्‍वागत की तैयारियां

मेरठ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम के भव्‍य स्‍वागत की तैयारियां की हैं। वहीं दो वर्षो के लंबे इंतजार के बाद आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हस्तिनापुर पहुंचेंगे। इससे पूर्व उनका वर्ष 2020 में गंगा यात्रा में आने का कार्यक्रम था। जिसमें 27 जनवरी को मुख्यमंत्री गंगा आरती व 28 जनवरी की प्रात गंगा पूजन का कार्यक्रम होना था। जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था। परंतु वह क्षण इंतजार में ही रह गए। मुख्यमंत्री रामराज से ही जनसभा कर वापस लौट गए थे। इसके बाद पुनः 05 जुलाई 2020 में हस्तिनापुर आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ। जिसमें प्रदेश में होने वाले वृहद पौधरोपण का शुभारंभ हस्तिनापुर से ही करना था। तब भी हस्तिनापुर क्षेत्र के लोगों को निराशा हाथ लगी।

तब आए थे केवल प्रभारी मंत्री

केवल प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने ही आकर हरिशंकरी का रोपण कर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। अब दो वर्ष बाद उसी तिथि 28 जनवरी में ही मुख्यमंत्री दोबारा से हस्तिनापुर आ रहे है। हालांकि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री केवल प्रभावी मतदाताओं से संवाद करेंगे। लेकिन फिर भी यहां लोगों में मुख्यमंत्री के हस्तिनापुर आगमन को उत्साह है। विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री का हस्तिनापुर दौरा काफी अहम माना जा रहा है। चूंकि ऐसा मिथक है कि जिस भी पार्टी का प्रत्याशी हस्तिनापुर की सीट को कब्जाता है‚ उसकी पार्टी ही प्रदेश में सरकार बनाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए हस्तिनापुर हाट सीट बनी हुई है। अन्य दलों की निगाहें भी हस्तिनापुर सीट पर टिकी हुई है।

कंकरखेड़ा में किया गया जोरदार स्‍वागत

भाजपा के घर-घर प्रचार जनसंपर्क कार्यक्रम की श्रंखला में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कंकरखेड़ा में जोरदार ढंग से स्‍वागत किया गया। यहां पर उनके ऊपर पुष्‍प वर्षा की गई। कंकरखेड़ा के अंबेडकर गेट से लेकर करीब एक किलोमीटर दूर मार्शल पिच तक स्वागत की अपने तरीके से तैयारी की गई थी। किलोमीटर तक सड़क के दोनों तरफ भगवा रंग के 10 हजार से अधिक गुब्बारे सजाए गए। भाजपा नेता कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल के नेतृत्व में डॉ भीमराव अंबेडकर गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के स्वागत किया। गेट पर ही मुख्यमंत्री को चांदी के राम दरबार और पीतलकी गदा सोपकर स्वागत किया। अंबेडकर गेट से मार्शल फिश तक सड़क के दोनों तरफ बाजार और रिहायशी क्षेत्र के लोगों ने अपने मकानों की छत से मुख्यमंत्री के ऊपर पुष्प वर्षा की। यहां पर एक अलग की नजारा देखने को मिला।

कावड़ मेले की याद दिलाई

कंकरखेड़ा में मुख्यमंत्री के गाने और उनके स्वागत को यादगार बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने अपने घरों के बाहर डीजे शादियों में फूल रखे थे। डीजे पर भजन चल रहे हैं जोकि कांवड़ के दिनों की याद दिला रहा था। साथ ही अंबेडकर गेट से मार्शल पीस तक के बीच में तीन से चार मंदिरों को भी सजाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.