राज्यमंत्री और शिकारपुर से भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा के बेटे ने बांटे नोट, जानें फिर क्या हुआ
UP Vidhan Sabha Election 2022 बुलंदशहर में विधानसभा चुनाव के प्रचार तेजी से गति पकड़ रहा है। राज्यमंत्री अनिल शर्मा जिले की शिकारपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। उनके बेटे कुश शर्मा का लोगों को नोट बांटने का मामला सामने आया है।

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। जिले की शिकारपुर सीट से राज्यमंत्री व भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा के बेटे द्वारा लोगों को नोट बांटने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। एसडीएम ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मान भाजपा उम्मीददवार को 24 घंटे में लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया है।
यह है मामला
विधानसभा चुनाव के प्रचार तेजी से गति पकड़ रहा है। इंटरनेट मीडिया पर मंत्री एवं शिकारपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा के बेटे कुश शर्मा का गाड़ी में बैठे हुए लोगों को सौ-सौ रुपये के नोट बांटने का वीडियो तेजी से वायरल होने पर मंगलवार को एसडीएम शिकारपुर आशीष कुमार सिंह ने राज्यमंत्री व भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए 24 घंटे में लिखित में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद गुण-दोष के आधार पर मामले का निस्तारण किया जा सके। चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार डोर-टू- डोर प्रचार पांच लोगों के साथ किया जा सकता है, लेकिन सिकंदराबाद सीट से सपा प्रत्याशी राहुल यादव ने क्षेत्र में बड़ी संख्या में सर्मथकों संग बिना मास्क के पदयात्रा निकाली। इसे कोविड प्रोटोकाल व आचार संहिता उल्लघंन मान जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
इन्होंने कहा
भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा की पार्टी कार्यकर्ता द्वारा लोगों को नकदी बांटने का वीडियो वायरल होने पर नोटिस जारी किया गया है।
-आशीष कुमार सिंह, एसडीएम शिकारपुर
Edited By Parveen Vashishta