Move to Jagran APP

UP Chunav 2022: गुंडों का गिरोह है समाजवादी पार्टी, मेरठ में बोले केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान

UP Vidhan Sabha Election 2022 केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने मंगलवार को भाजपा मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि आजम खान ने कराया था दंगा। पहले पश्चिम यूपी अपराधियों का गढ़ था। अब इस क्षेत्र में विकास की बयार है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 12:36 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 02:21 PM (IST)
UP Vidhan Sabha Election 2022: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मेरठ में मीडिया को संबोधित किया।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Sanjeev Balyan News मेरठ में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा को गुंडों का गिरोह बताते हुए कहा कि अखिलेश राज में ताबड़तोड़ दंगे हुए। हर जिले में सपा के अपराधियों का गिरोह है। पार्टी ऐसे चेहरों को टिकट दे रही है, जिन पर हत्या, डकैती, उगाही और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप हैं।

loksabha election banner

अपराधियों का गढ़ था वेस्‍ट यूपी

मंगलवार को डॉक्टर संजीव बालियान ने मेरठ में भाजपा मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता में कहा कि 2017 से पहले पश्चिम यूपी अपराधियों का गढ़ था। मुजफ्फरनगर में लोग रुकने और घूमने से कतराते थे। सपा गुंडों और बदमाशों को खुलेआम संरक्षण देती थी। आजम खान वेस्ट यूपी के सीएम थे। 2013 में दो बालकों की हत्या करने वालों को आजम ने जबरन छुड़वाया। उनके फोन पर डीएम और एसपी का ट्रांसफर न होता तो दंगों से बचा जा सकता था। काठ से लेकर कई स्थानों पर दंगे हुए, और तत्कालीन सीएम अखिलेश तुष्टीकरण करते रहे। निर्दोष युवकों को जेल भेजा गया। समाज को भारी उत्पीड़न से गुजरना पड़ा। कैराना पलायन का दर्द आज भी लोगों की आंखों में देखा जा सकता है। लेकिन 2017 से प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद अपराधी या तो जेल भेजे गए या ऊपर...। वेस्ट यूपी में सभी वर्ग भाईचारे के साथ रहते हैं।

अब विकास की बयार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योगी सरकार में इतनी बिजली दी कि इन्वर्टर बंद करना पड़ा। एक्सप्रेस वे का जाल बिछा। रैपिड रेल मुजफ्फरनगर तक जा रही है। विकास की गंगा बही। अगले पांच साल रोजगार के नाम होंगे। ढाई करोड़ किसानों को को संम्मान निधि मिली। ट्यूबवेल के लिए बिजली का रेट आधा किया गया। कानून व्यवस्था और इंफ्रा बना। कोरोनकाल में 10 किलो राशन हर गरीब तक पहुंचा। 15 लाख आवास बनाये गए। तीन करोड़ शौचालय बनेंगे। अब दोनों सरकारों की तुलना करिए। ये सपा और रालोद के हेलीकॉप्टर वाले नेता जनता को लूटेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.