Move to Jagran APP

भाजपा ने गुंडों को भेजा जेल और अखिलेश बांट रहे टिकट, मुजफ्फरनगर में बोले स्‍वतंत्र देव

UP Vidhan Sabha Election 2022 मुजफ्फरनगर के खतौली में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। इस दौरान उन्‍होंने सपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि यूपी में इस बार जनता राष्‍ट्रवाद के मुद्दे पर ही अपना मतदान करेगी।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 01:41 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 02:17 PM (IST)
भाजपा ने गुंडों को भेजा जेल और अखिलेश बांट रहे टिकट, मुजफ्फरनगर में बोले स्‍वतंत्र देव
UP Chunav 2022 भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू।

मुजफ्फरनगर, जागरण संवाददाता। UP Chunav 2022 मुजफ्फरनगर के खतौली में एक बैंक्वेट हाल में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा राज में गुंडों को जेल भेजा गया है, जबकि अखिलेश यादव गुंडों को टिकट दे रहे हैं। जनता अपना मन बना चुकी है। वह राष्ट्रवाद के मुद्दे पर ही अपना मतदान करेगी।

loksabha election banner

प्रदेश खुशहाली के रास्‍ते पर

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में देश व प्रदेश खुशहाली के रास्ते पर चल रहा है। पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाया गया। सपा के राज में अपहरण, नियुक्ति व ट्रांसफर उद्योग चलता था। कोई अपराधी पकड़ा जाता तो किसी भी मियांजान का फोन आता और वह छूट जाता था लेकिन आज योगी के राज में ऐसा नहीं है। विद्युत व्यवस्था की हालत सबसे खस्ता थी।

घर-घर जाकर मांगे वोट

योजनाओं के नाम पर लूट कसौट होती थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता समर्द्धशाली प्रदेश बनाने के लिए अपना मतदान करेगी। पिछले पांच साल में बहन बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है वहीं व्यापारियों में भी सुरक्षा का भाव बढ़ा है भाजपा राज में गुंडे व माफिया जेल गए हैं, लेकिन सपा गुंडों को टिकट दे रही है। कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष गांव गंगधाडी में जाकर घर-घर भाजपा के लिए वोट मांगे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.