UP Chunav 2022: ...और कैराना की पलायन वाली गलियों में गूंज उठा जय श्रीराम
UP Vidhan Sabha Election 2022 शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह शामली के कैराना पहुंचे। यहां के गली-मोहल्लों में पहुंचकर उन्होंने लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की। इस दौरान महिलाओं और युवाओं ने उनका स्वागत किया और खुद के सुरक्षित होने का एहसास भी कराया।
शामली, आकाश शर्मा। यह वही कैराना है जहां साल 2014-15 में बदमाशों के हौसले बुलंद हुआ करते थे। दिन ढलते ही व्यापारी खौफ की चादर ओढऩे को मजबूर हुआ करते थे। उन्हें अपनी कमाई का कुछ हिस्सा बदमाशों को देना पड़ता था। रंगदारी न देने पर हत्या कर दी जाती थी। बहन-बेटियों के साथ छेड़छाड़ आम थी। बदमाशों के खौफ से पलायन करने वाले लोग सत्ता परिवर्तन के बाद वापस कैराना लौट गए है। शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह ने इन गलियों का रुख किया तो जय श्रीराम के नारे गूंज उठे।
बाबू हुकुम सिंह ने जारी की थी पलायन करने वालों की सूची
शामली के कैराना में साल 2014 में गुंडागर्दी का माहौल था। बेटियों के साथ बढ़ती छेड़छाड़ और व्यापारियों के उत्पीडऩ के कारण 346 परिवार पलायन करके यहां से चले गए थे। कैराना से भाजपा नेता और तत्कालीन सांसद बाबू हुकुम ङ्क्षसह ने पलायन करने वालों की सूची जारी की थी। इस मुद्दे को भाजपा ने गंभीरता से लिया और 2017 में भाजपा सत्ता में आ गई।
योगीराज में एक के बाद एक मुठभेड़ में कैराना के नामी बदमाश पुलिस ने ढेर कर दिए। भाजपा ने लोगों को सुरक्षा का विश्वास दिलाया और यहां अपराध कम हो गया। पलायन करने वाले तमाम लोग वापस लौट आए। वे मानसिक रूप से स्वस्थ हैं और सुरक्षित भी महसूस कर रहे हैं।
कैराना पहुंच सीएम ने दिलाया था सुरक्षा का भरोसा
विधानसभा चुनाव 2022 के नजदीक आते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कैराना पहुंचकर पलायन के बाद लौटे व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया था।
गली-मोहल्लों में पहुंच गृहमंत्री ने की भाजपा को वोट देने की अपील
शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह कैराना पहुंचे। जिन गली-मोहल्लों से लोगों ने पलायन किया था, उनमें पहुंचकर लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की। यहां रहने वाले लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। महिलाओं और युवाओं ने उनका स्वागत किया और खुद के सुरक्षित होने का एहसास भी कराया। उन्होंने गृहमंत्री को हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
डोर-टू-डोर करें जनसंपर्क, बढ़ाएं वोट प्रतिशत : शाह
शामली, जागरण संवाददाता। गृहमंत्री अमित शाह ने विधानसभा चुनाव-2022 को साधने के लिए कैराना में जनसंपर्क के बाद भाजपा के पदाधिकारियों से मुलाकात की। डोर-टू-डोर जनसंपर्क करने और वोट प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दिए। उन्होंने साफ किया कि जीत के लिए यह दोनों काम जरूर किए जाएं। रूठों को मनाने पर भी बल दिया। कैराना में जनसंपर्क करने व पलायन पीडि़तों से मिलने के बाद अमित शाह ने कैराना रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में शामली व बागपत के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। कहा कि सभी लोग विस चुनाव में पूरी तरह जुट जाएं। निष्ठा और ईमानदारी से भाजपा की सरकार फिर से बनाने का काम करें। वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए पुरजोर कोशिश की जाए। वहीं पुराने साथियों को साथ लेकर घर-घर पहुंचकर वोट की अपील करें। उन्होंने कहा कि हम 300 प्लस सीटें लेकर एक बार फिर सरकार बनाने का काम करेंगे। जनता के बीच पहुंचकर सभी मेहनत करें और यदि कोई नाराज भी हो तो उसे मनाया जाए। यहां पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देकर गृह मंत्री मेरठ के लिए रवाना हो गए।