यूपी चुनाव 2022: बागपत में कई दिग्गज लगा चुके हैट्रिक, जानिए कौन हैं ये नेता
UP Assembly Elections 2022 विधानसभा चुनावों में बागपत के कई दिग्गज जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। छपरौली से चौधरी चरण सिंह बने रिकार्ड छह बार विधायक। बागपत सीट से नवाब कोकब हमीद पांच बार जीते ।
बागपत, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनावों में जिले के कई दिग्गज जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह रिकार्ड छह बार छपरौली से विधायक बने थे। बागपत सीट से नवाब कोकब हमीद और बरनावा सीट पर धर्मवीर सिंह भी यह करिश्मा कर चुके हैं।
बागपत 1997 में जिला बना था। इससे पहले यह मेरठ जिले की तहसील था। देश की आजादी के बाद 1951 में हुए विधानसभा चुनाव में छपरौली सीट को बागपत वेस्ट सीट नाम दिया गया था। इस सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद से छपरौली सीट पर 1974 तक हुए विधानसभा चुनाव में चौधरी चरण ङ्क्षसह छह बार विधायक निर्वाचित हुए। इसमें 1967 व 1970 में चौधरी चरण ङ्क्षसह प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।
इसके अलावा बागपत सीट से नवाब परिवार से ताल्लुक रखने वाले नवाब कोकब हमीद पांच बार विधायक बनेे। वह 1985, 1993, 1996, 2002 व 2007 में चुनाव जीते। वुहीं, बरनावा सीट भी 1962 से 2007 तक अस्तित्व में रही थी। इस सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने वाले धर्मवीर सिंह 1969, 1974,1977 व 1980 में विधायक निर्वाचित हुए थे।
चार बार बने विधायक, पर हैट्रिक नहीं बनी
छपरौली सीट पर 1977, 1980, 1989 व 1993 में नरेन्द्र सिंह विधायक बने। इस सीट पर 1985 के चुनाव में वह नहीं उतरे थे। इसके अलावा 1967 से 2007 तक खेकड़ा सीट अस्तित्व में रही। खेकड़ा सीट पर 1991, 1993, 2002 व 2007 में मदन भैया विधायक निर्वाचित हुए थे, लेकिन हैट्रिक नहीं बना पाए।