UP Election 2022: मेरठ में छिड़ा चुनावी साइबर वार, तरानों के सहारे वोटरों का लुभाने की कोशिशें
UP Vidhan Sabha Election 2022 मेरठ में दस फरवरी को पहले चरण के लिए मतदान होगा। इसके लिए सभी दल अपनी पुरजोर कोशिशें में जुट गए हैं। किठौर विधानसभा के सभी प्रत्याशी वर्चुअल माध्यम से जनता तक अपनी पहुंच बढ़ा रहे हैं।
विवेक राव, मेरठ। मेरठ का किठौर विधानसभा में प्रत्याशियों का प्रचार धरातल के साथ वर्चुअल माध्यम पर भी जोर पकडऩे लगा है। सभी प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी यहां अपने चुनाव को धार दे रहे हैं। उनके समर्थक भी अपने नेता के वीडियो, फोटो और पोस्टर को शेयर कर रहे हैं। जिसमें किठौर विधानसभा सीट से इस बार सपा और रालोद के प्रत्याशी शाहिद मंजूर मैदान में हैं। जबकि भाजपा से सत्यवीर त्यागी ताल ठोक रहे हैं। बसपा से केपी मावी हैं, तो कांग्रेस से बबीता ङ्क्षसह गुर्जर मैदान में हैं। फेसबुक,ट्विटर, इंस्टाग्राम पर इसमें से कुछ प्रत्याशी कविताओं, गीतों के माध्यम से तो कुछ प्रत्याशी आल्हा के माध्यम से अपनी बात लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
सत्यवीर त्यागी: पग में तूफानों की गति हो
भाजपा के प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम सभी पर सक्रिय हैं। सभी माध्यमों पर उन्होंने एक तरह के पोस्ट डाले हैं। फेसबुक पेज पर जहां उन्होंने यूपी सरकार के फर्क साफ है के विज्ञापन शेयर किए गए हैं। किठौर की कार्यकारिणी के साथ बैठकों की तस्वीर को भी उन्होंने पोस्ट किया है। ट््िवटर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता- आंखों में वैभव के सपने, पग में तूफानों की गति हो- का पोस्ट भी डालकर संदेश देने की कोशिश की है। अपने नामांकन की सूचना भी दी है।
फेसबुक पेज पर फालोअर्स- 234508
ट्विटर पर फालोअर्स- 3708
इंस्टाग्राम पर फालोअर्स- 2044
शाहिद मंजूर: हर दिल में शमा को जलाइए
सपा और रालोद गठबंधन के प्रत्याशी शाहिद मंजूर चौथी बार किठौर से चुनाव लड़ रहे हैं। अपने फेसबुक पेज पर सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री करने के दावे के साथ 10 फरवरी को चुनाव में मतदान की अपील है। इसके अलावा उन्होंने पेज पर स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा ज्वाइन करने और उनके भाषण को भी पोस्ट किया है। व्यक्तित फेसबुक पर उनके समर्थकों ने जनता की ये आवाज है.. खुशहाली विकास का सूरज उगाइए गीत के माध्यम से जोश भरा है। शाहिद मंजूर ट््िवटर पर कम सक्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर परिवर्तन रैली के पोस्टर से लेकर अपने समय में कैबिनेट मंत्री रहने पर लैपटाप बांटने की कई तस्वीरों को भी शेयर किया है।
फेसबुक पेज पर फालोअर्स - 26616
व्यक्तित फेसबुक पर जुड़े- 4909
ट्विटर-कम सक्रिय
इंस्टाग्राम पर फालोअर्स- 701
केपी मावी: हौसलों की दहाड़ होगी
बसपा के प्रत्याशी केपी मावी अपने फेसबुक पेज पर 10 मार्च सब साफ बहन जी है यूपी की आस के साथ पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के तस्वीर का पोस्ट डाला है। पेज पर हौसलों की दहाड़ होगी, संघर्षों की ललकार होगी... जैसे गीत भी डालकर अपने समर्थकों में जोश भरने की कोशिश की है। बसपा से प्रत्याशी बनने पर वीडियो के माध्यम से शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद भी दिया है। ट््िवटर पर वह जनवरी 2022 से जुड़े हैं, जिसमें उन्होंने मायावती के जन्मदिन की बधाई देने का पोस्ट डाला है। अपने जनसंपर्क के कार्यक्रमों की सूची भी फेसबुक पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम में भी पोस्टर के माध्यम से जनता से जुडऩे का प्रयास किया है।
फेसबुक पेज पर फालोअर्स- 11679
व्यक्तित फेसबुक से जुड़े- 4998
ट्विटर पर - कम
इंस्टाग्राम पर फालोअर्स- 01
बबीता सिंह गुर्जर: लड़की हूं लड़ सकती हूं का संदेश
कांग्रेस की प्रत्याशी डा. बबीता ङ्क्षसह गुर्जर वर्चुअल माध्यमों में प्रियंका गांधी के लड़की हूं लड़ सकती हूं के संदेश को साझा किया है। उनके समर्थकों ने एक से अधिक फेसबुक के माध्यम से उनकी तस्वीर और जनसंपर्क का भी पोस्ट किया है। जिसमें बच्चे, लड़कियों से लेकर महिलाओं के समर्थन और साथ की तस्वीरें अधिक हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट को भी यहां साझा किया गया है। वहीं प्रियंका गांधी पर बनाई एक आल्हा गीत को भी शेयर किया है। जो दिसंबर 2021 की वीडियो है।
व्यक्तिगत फेसबुक से जुड़े- 4998
फेसबुक फालोअर्स - 6278
इंस्टाग्राम पर फालोअर्स- 591